भारत- न्यूजीलैंड मैच में बांग्लादेश का अंपायर, निशाने पर बीसीसीआई, बीसीबी ने भी दिया जवाब
भारत- न्यूजीलैंड मैच में बांग्लादेश का अंपायर, निशाने पर बीसीसीआई, बीसीबी ने भी दिया जवाब
शर्फुद्दौला सैकत ICC के एलीट पैनल के अंपायर हैं और वह आईसीसी एलीट ऑफ अंपायर्स में शामिल पहले बांग्लादेशी अंपायर भी हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 11, 2026 8:58 PM IST
Bangladeshi Umpire
भारत और न्यूजीलैंड की टीम वडोदरा में पहले वनडे मैच में आमने-सामने है. इस मैच में बांग्लादेश के अंपायर शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत तीसरे अंपायर की भूमिका में है. भारत के मैच में बांग्लादेशी अंपायर की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी रिएक्ट किया है.
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद हंगामा मचा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया है. वहीं बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है. इस बीच भारत- न्यूजीलैंड मैच में बांग्लादेश के अंपायर की एंट्री से बवाल मच गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सुरक्षा पर उठे सवाल
भारत ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के विरोध के बाद रहमान को आईपीएल से बाहर किया, मगर बांग्लादेश का पूर्व क्रिकेटर को मैच में अंपायर बना दिया गया, इसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ यूजर्स बीसीसीआई को टारगेट कर रहे हैं, वहीं कई के निशाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बीसीबी ने मुद्दा बनाया है.
In case you missed it, The 3rd Umpire in the ongoing first ODI match between India and New Zealand is Sharfuddoula Saikat.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को लेकर जवाब दिया है. क्रिकबज से बातचीत के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत को एनओसी की जरुरत नहीं है, क्योंकि आईसीसी के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, जब भी आईसीसी को उनकी जरुरत होगी, वह आईसीसी के लिए काम करेंगे. बीसीबी के अंपायर विभाग के चेयरमैन इफ्तेखार रहमान के मुताबिक, उनका बीसीबी से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है.
ICC के एलीट पैनल में शामिल हैं शर्फुद्दौला
शर्फुद्दौला सैकत ICC के एलीट पैनल के अंपायर हैं और वह आईसीसी एलीट ऑफ अंपायर्स में शामिल पहले बांग्लादेशी अंपायर भी हैं. उन्होंने 32 टेस्ट, 118 से ज्यादा वनडे मैच के अलावा कई T20I मैचों में अंपायरिंग की है. वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी अंपायरिंग कर चुके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.