IND vs NZ, 4th T20I: मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक से न्यूजीलैंड के सामने 166 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था.
Published On Jan 31, 2020, 02:18 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2020, 02:18 PM IST
वेलिंगटन में खेले जा रही टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने मनीष पांडे के अर्धशतक और केएल राहुल 39(26) की अहम पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 165/8 रन बनाए. बेहद खराब शुरुआत के बावजूद मनीष पांडे अंत तक जमे रहे और भारतीय टीम को एक सम्मानजनक लक्ष्य दिलाने के बाद ही नाबाद लौटे.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है. लिहाजा केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए संजू सेमसन 8(5) को भेजा गया.
पढ़ें:- INDvNZ, 4th T20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित
सेमसन इस मौके को नहीं भुना पाए. एक छक्के की मदद से वो पांच गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर के बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में शांत दिखा. उन्होंने नौ गेंद खेलकर महज 11 रन का योगदान दिए.
श्रेयस अय्यर 1(7) को भी जद ही इश सोढ़ी ने विकेट के पीछे टिम सेफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया. टीम का स्कोर जब 75 रन था, चौथे विकेट के रूप में नौंवे ओवर में भारत ने केएल राहुल का विकेट गंवाया. इश सोढ़ी ने उन्हें मिशेल सेंटनर के हाथों कैच करवाया.
महज 85 रन पर ही भारत ने पांचवें विकेट के रूप में शिव दुबे 12(9) का विकेट भी गंवा दिया था. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बिना खाता खोले ही. सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए.
पढ़ें:- बुमराह को गेंदबाजी की सलाह देने पर मांजरेकर पर भड़के फैन्स, कहा- ‘मुंह बंद रखों तुम’
इसके बाद मनीष पांडे ने शार्दुल ठाकुर 20(15) के साथ मिलकर 43 रन ही अहम पारी बनाई. हेमिश बेनट ने इस साझेदारी को 17वें ओवर में तोड़ा. शार्दुल ठाकुर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में टिम साउदी को आसान कैच दे बैठे.