• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND VS NZ 5th T20I Highlights: ईशान किशन का शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

IND VS NZ 5th T20I Highlights: ईशान किशन का शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

India vs NewZealand Live Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 31, 2026, 06:22 PM IST

Published On Jan 31, 2026, 06:22 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2026, 06:22 PM IST

Ishan Kishan

Ishan Kishan

IND VS NZ 5th T20I: ईशान किशन (43 बॉल में 103 रन) के शतक और अर्शदीप (05/51) के पंजे से भारत ने पांचवें और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का विशाल टारगेट रखा था, न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 38 बॉल में सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला और चार ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल को तीन सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick