Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 31, 2026 11:00 PM IST

‘कैमरे पर नजर नहीं आता है लेकिन मैं टेंशन में होता हूं.’ अर्शदीप सिंह ने यह बात भारत की जीत के बाद कही. इस पेसर को शनिवार, 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच से एक सबक मिला. और उन्होंने इस दोहराया भी. उन्होंने कहा- पहले दो ओवर बहुत महंगे रहे लेकिन कोचिंग स्टाफ से यही मेसेज आया कि पिछला स्पैल भूलकर आगे की गेंदबाजी करो. और उन्होंने ऐसा ही किया. और इसका नतीजा रहा कि पहले दो ओवरों में जमकर कुटाई खाने वाले अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार पारी में पांच विकेट लिए.
भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 46 रन से हराया. भारत की इस जीत में ईशान किशन (103) की सेंचुरी और सूर्यकुमार यादव (60) रनों का बड़ा योगदान रहा. और इसके बाद गेंदबाजी में कमाल किया अर्शदीप सिंह ने. बाएं हाथ के इस पेसर के लिए शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी. पहले ओवर में 17 और अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 23 रन दिए थे. लेकिन इसके बाद जो उन्होंने वापसी की उसने मैच की तस्वीर बदल दी. मैच के बाद उनके गेंदबाजी आंकड़े थे 4 ओवर में 51 रन और पांच विकेट. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 271 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती.
अर्शदीप ने जब पारी का आगाज किया तो टिम सिफर्ट ने उनके ओवर में तीन चौके लगाए. हालांकि बाएं हाथ के इस पेसर ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर सिफर्ट को आउट कर टीम को पहली कामयाबी दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार का नंबर आता है जिन्होंने 47 विकेट लिए थे. जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में 34 विकेट लिए हैं.
बाएं हाथ के इस पेसर ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर के 75वें टी20 मुकाबले की 74वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए ये उपलब्धि हासिल की. उनका इकॉनमी रेट 7.9 का है. पावरप्ले में अर्शदीप सिंह औसतन 17वीं गेंद पर विकेट लेते हैं.
हालांकि अगले ओवर में फिन एलन ने उनके खिलाफ जमकर हाथ खोले. इस ओवर में एलन ने चार चौके और एक छक्का लगाया. इस ओवर में उन्होंने 23 रन दिए. कुल मिलाकर पहले दो ओवरों में उन्होंने 1 विकेट लेकर 40 रन दिए थे. यहां वह लय में नहीं दिख रहे थे. लेकिन क्रिकेट वापसी के मौके देता है. और अर्शदीप को भी यह मौका मिला.
लेकिन दूसरे स्पैल मे अर्शदीप बदले हुए नजर आए. वह 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रचिन रविंद्र को आउट किया. बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर 17 गेंद पर 30 रन बनाकर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुआ. इसी ओवर मे अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर को चलता किया. सैंटनर खाता भी नहीं खोल पाए. उन्होंने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए कई उपयोगी पारियां खेली थीं लेकिन आज अर्शदीप ने उन्हें कवर्स पर कैच करवा दिया.
अर्शदीप सिंह को इसके बाद 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया. और पहली दो गेंदों पर काइली जैमिसन ने लगातार दो चौके लगाए. पर तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने धीमी गति की गेंद से चकमा दिया. और डेरेल मिशेल ने न्यूजीलैंड के लिए उम्मीदें जगाई हुई थीं. लेकिन अर्शदीप ने उन्हें बोल्ड कर अपना पंजा पूरा किया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
