IND vs NZ: मोहम्‍मद शमी को प्‍लेइंग-11 में नहीं चुनने पर कोच ने जताई हैरानी

सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 09, 2019, 07:54 PM IST

Published On Jul 09, 2019, 07:54 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2019, 07:54 PM IST

Mohammed shami @ IANS

Mohammed shami (File Photo) @ IANS

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल न किए जाने से उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दिकी हैरान हैं। शमी को सेमीफाइनल में अंतिम-11 में जगह नहीं मिली।

उन्होंने इस विश्व कप में चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अंतिम लीग मैच में भी उन्हें अंतिम-11 में नहीं चुना गया था लेकिन तब यह माना गया था कि उन्हें आराम दिया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत-न्‍यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव ब्‍लॉग

बदरुद्दीन ने कहा, “मैं हैरान हूं। जिसने चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं उसे आप कैसे बाहर रख सकते हैं? आप एक तेज गेंदबाज से और क्या उम्मीद रखते हैं। मुझे लगा था कि श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया है इसका मतलब है कि नॉकआउट मैचों में उन्हें तरोताजा रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मेरा आकलन साफ तौर पर गलत साबित हुआ।”

पढ़ें:- IND vs NZ: महज 1 रन पर आउट हुए गुप्टिल, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

उनसे जब पूछा गया कि शमी की बल्लेबाजी एक कारण हो सकती है क्योंकि अंत में भुवनेश्वर कुमार रन कर सकते हैं? इस पर कोच ने कहा, “सच में ? अगर आप शमी और भुवनेश्वर की बल्लेबाजी के भरोसे हो तो फिर हम हर सूरत में मैच हारेंगे। ईमानदारी से कहूं तो, अगर शीर्ष-6 आपके लिए रन नहीं कर सकते तो बाकी के बल्लेबाज भी नहीं कर सकते। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें मौका नहीं दिया गया था लेकिन बाद में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपने आप को साबित किया है।”

कोच ने साथ ही शमी को चोट की आशंका को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उनसे अंतिम बार बात की थी। मुझे लगता है कि जिस लय में वो गेंदबाजी कर रहा था वो यह बताने के लिए काफी थी कि वह पूरी तरह से फिट हैं। अगर उन्हें कल या एक दिन पहले कोई नई चोट लगी हो तो इसके बारे में मुझे नहीं पता।”

Editor's Pick