IND VS NZ 1st Test Live: भारत vs न्यूजीलैंड, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

IND VS NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 16, 2024, 08:34 AM IST

Published On Oct 16, 2024, 08:34 AM IST

Last UpdatedOct 16, 2024, 08:34 AM IST

IND VS NZ

(Image credit- X)

IND VS NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश की वजह से पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका और खेल को रद्द करना पड़ा.

अंपायरों और अन्य मैच अधिकारियों ने दोपहर दो बजे मैदान का मुआयना किया जब दिन में पहली बार थोड़ी देर के लिये बारिश रूकी, लेकिन हालात को देखकर दो बजकर 34 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया गया.

इससे पहले आउटफील्ड कवर और पिच पर डाले कवर की पहली परत मुआयने के लिये हटाई गई तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए, लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण खेल हो पाना संभव नहीं था. सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका.

खराब मौसम के बावजूद मैदान पर काफी तादाद में दर्शक जमा थे, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडोर अभ्यास करते देखकर दर्शक काफी रोमांचित भी हो गए 

बेंगलुरू में लगातार बारिश हो रही है, जिससे इस मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. खेल का पहला दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया. दूसरे दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है. दूसरे दिन के खेल के लिए संशोधित सत्र का समय भी जारी किया गया है.

संशोधित सत्र समय, दिन 2

सुबह का सत्र: 9:15 -11:30

दोपहर का सत्र: 12:10 – 14:25

शाम का सत्र: 14:45 – 16:45

Follow Updates here:

सुबह का सत्र: 9:15 -11:30

दोपहर का सत्र: 12:10 – 14:25

शाम का सत्र: 14:45 – 16:45

बारिश से पहले दिन का खेल रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

बारिश से पहले दिन का खेल रद्द, टॉस भी नहीं हो सका. दो सेशन के लंबे इंतजार के बाद अंपायर्स ने पहले दिन के खेल को रद्द करने का फैसला लिया.

दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी

बेंगलुरू में बारिश की वजह से पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू नहीं हो पाया है. बारिश की वजह से अब तक टॉस भी नहीं हो सका है.

लंच का समय, बारिश लगातार जारी है

बेंगलुरू में लंच का समय हो गया है, बारिश लगातार जारी है. बारिश ने पहले सेशन का खेल पूरी तरह धो दिया.

इनडोर स्टेडियम जाते नजर आए प्लेयर्स

बेंगलुरू में फिलहाल खेल शुरू होने में देरी है. बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हो सका है. छाते के सहारे भारतीय टीम के कुछ सदस्य मैदान पर चलते हुए देखे गए, प्लेयर्स संभवत इनडोर नेट की तरफ जा रहे हैं, विराट कोहली के बाद यशस्वी जायसवाल और अभिषेक नायर भी मैदान पर नजर आए.

बारिश की वजह से टॉस में देरी

बेंगलुरू में बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है.

मैदान पर कवर्स लगाए हैं, खेल शुरू होने में देरी होगी

चिन्नास्वामी में लगातार बारिश हो रही है और मैदान पूरी तरह से ढक गया है, इस समय समय पर खेल शुरू होना मुश्किल है. अगले दिनों के लिए भी पूर्वानुमान निराशाजनक दिख रहा है, आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार है.

IND VS NZ 1st Test Live: भारत vs न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट में आमने-सामने है. यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. बेंगलुरू के इस मैच में बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकता हैं. बेंगलुरू में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश से मैच के शुरू होने में देरी हो सकती है.

Editor's Pick