पाक मंत्री ने भारत की हार पर धोनी को लेकर की अपमानजनक टिप्‍पणी

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को न्‍यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 11, 2019, 04:35 PM IST

Published On Jul 11, 2019, 04:35 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2019, 04:35 PM IST

MS Dhoni New Zealand @ AFP

MS Dhoni against New Zealand @ AFP

आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी को ‘दिग्गज’ करार दिया है तो वहीं पाक सरकार के एक मंत्री ने धोनी के लिए शर्मनाक हार करार दिया है। भारत को बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम विश्व कप से बाहर हो गई।

पढ़ें:- जोफ्रा आर्चर की गेंद पर घायल हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान सरकार में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, ” पाकिस्तानियों की नई मोहब्बत न्यूजीलैंड।” चौधरी यहीं नहीं रूके और उन्होंने एक ट्वीट का जवाब देते हुए रीट्विट किया, “धोनी आप इसी तरह की शर्मनाक हार के हकदार थे।”

पढ़ें:- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप सेमीफाइनल पर अपडेट

अख्तर ने हालांकि धोनी का समर्थन करते हुए अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “धोनी एक दिग्गज हैं। वह इस खेल के महान दूत हैं। वह जब तक वहां थे तब ऐसा लग रहा था कि वह भारत को जीत दिला देंगे। हालांकि वह दुर्भाग्यवश भारत को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।” उन्होंने कहा, ” विश्व कप में टीम जिस तरह से खेली, उससे भारतीय फैन को खुश होना चाहिए।”

Editor's Pick