add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NZ ODI Series: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, कब और कहां फ्री में देख सकेंगे मैच ?

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक यह है कि मैदान पर एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 10, 2026 5:24 PM IST

IND VS NZ ODI Series: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेलने को तैयार है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी.

चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक यह है कि मैदान पर एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज और विराट साउथ अफ्रीका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे. वडोदरा वनडे में भी इन दोनों खिलाड़ियों से धमाकेदार पारियों की उम्मीद रहेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं. भारतीय टीम का यहां पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 62 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच टाई रहा है, जबकि 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है. पिछले छह वनडे मैचों में भारत ने जीत हासिल की है.

कब और कहां फ्री में देख सकेंगे मैच ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच रविवार की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा. फैंस इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी. डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले फ्री में देखा जा सकता है.

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

न्यूजीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फाउल्केस, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, माइकल रे