add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

किस्मत के साथ का फायदा नहीं उठा पाए संजू सैमसन, वर्ल्ड कप के लिए हो सकती है मुश्किल

बीती 13 पारियों में टी20 इंटरनेशनल में सैमसन ने सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई है. उनके लिए मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 23, 2026 9:48 PM IST

संजू सैमसन को जीवनदान मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ओपनर संजू सैमसन को पारी की दूसरी ही गेंद पर मौका मिला. लेकिन दाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज उस मौके को भुना नहीं पाया. शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर सैमसन सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारत के सामने न्यूजीलैंड ने 209 रन का लक्ष्य रखा. भारत के लिए सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरे. पारी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. लेकिन अगली गेंद पर सैमसन ने छह रन बटोरे. मैट हेनरी की गेंद पर उन्होंने टाइम किया. गेंद उनके पैड पर थी और इस फुल लेंथ गेंद को उन्होंने फ्लिक किया. गेंद डीप स्क्वेअर लेग पर फील्डिंग कर रहे डेवॉन कॉन्वे के ङातों में गई. यह मुश्किल कैच नहीं था. लेकिन कॉन्वे आगे बढ़ गए थे और ऐसे में गेंद की ऊंचाई उनके लिए ज्यादा हो गई. नतीजा यह हुआ कि गेंद उनके हाथ से लगकर सीमा-रेखा से बाहर चल गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन को यहां बड़ा जीवनदान मिला था. और लग रहा था कि यह स्टाइलिश बल्लेबाज इस मौके का फायदा उठाएगा. लेकिन, ऐसा हो नहीं पाया. इसके तीन गेंद बाद ही सैमसन चूक कर गए. हेनरी ने वॉबल सीम से गेंद फेंकी. सैमसन ने उसे सीधा खेलना चाहा. लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए. गेंद मिड-ऑन पर ऊंची गई.. और रचिन रविंद्र ने आसान सा कैच किया. सैमसन पांच गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए.

सैमसन पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. लेकिन अगर वह लय हासिल नहीं कर पाए तो उन पर दबाव बढ़ सकता है.