add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: 'अब भारत कुछ...', न्यूजीलैंड की आसान जीत पर हैरान सुनील गावस्कर ने क्या कहा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को हैरानी है कि आखिर न्यूजीलैंड ने राजकोट में भारत को इतनी आसानी से कैसे हरा दिया. गावस्कर का मानना है कि इसके बाद भारत के पास तीसरे मैच में ज्यादा प्रयोग करने की गुंजाइश नहीं रही.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 15, 2026 3:31 PM IST

नई दिल्ली: Sunil Gavaskar on India vs New Zealand 2nd ODI- न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया. और न्यूजीलैंड ने सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. और न्यूजीलैंड की इस आसान जीत पर सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी. पूर्व कप्तान ने कहा कि राजकोट में जिस आसानी से न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की उसे देखकर वह काफी हैरान हैं. उन्होंने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि न्यूजीलैंड ने भारत को इतनी आसानी से कैसे हरा दिया. गावस्कर यह भी मानते हैं कि अब सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत के पास ज्यादा प्रयोग करने की गुंजाइश नहीं होगी.

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने नाबाद 131 रन की पारी खेली. इसकी मदद से न्यूजीलैंड ने मैच में जीत हासिल की. तीन मैचों की यह सीरीज अब 1-1 से बराबर है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘इतनी आसानी से कैसे जीत गया न्यूजीलैंड’

गावस्कर ने मैच के बाद ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘मुझे इस बात पर हैरानी हुई कि न्यूजीलैंड इतनी आसानी से जीत गया क्योंकि उनके बल्लेबाजी शुरू करने से पहले सभी को लगा था कि भारत पिच की धीमी गति का फायदा उठा पाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘सिर्फ स्पिनरों ने ही नहीं बल्कि उनके (न्यूजीलैंड के) सभी गेंदबाजों ने पिच की धीमी गति का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया. ऐसा लगा कि भारत न्यूजीलैंड को लगभग 260 या 270 रन पर रोक पाएगा. मुझे लगा था कि यह भारत के लिए एक आसान जीत होगी.’

‘…वरना जायसवाल को मिल सकता था मौका’

गावस्कर ने मिचेल की भी सराहना की जिन्होंने विल यंग (87) के साथ 162 रन की साझेदारी करके मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित की. गावस्कर ने कहा कि सीरीज के निर्णायक मैच में भारत पर दबाव होगा और टीम के पास यशस्वी जायसवाल जैसे किसी खिलाड़ी को आजमाने की गुंजाइश नहीं है जिन्हें राजकोट में सीरीज जीतने की स्थिति में इंदौर में मौका दिया जा सकता था.

उन्होंने कहा, ‘अगर वे (भारत) यह मैच जीत जाते तो उन्हें थोड़ा प्रयोग करने की आजादी होती. शायद उन खिलाड़ियों को मौका देते जो अब तक नहीं खेले हैं. जायसवाल जैसे किसी खिलाड़ी को भी थोड़ा मौका मिल सकता था.’ गावस्कर ने कहा, ‘यह सब संभव हो सकता था लेकिन अब वे कोई जोखिम नहीं ले सकते. उन्हें अपनी बेस्ट टीम के साथ खेलना होगा.’

न्यूजीलैंड ने अच्छे से किया भारतीय स्पिनर्स का सामना

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल ने मिचेल की पारी और उन्होंने जिस तरह से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की भारतीय स्पिन जोड़ी का सामना किया उसकी तारीफ की.

कुलदीप ने अपने 10 ओवर में 82 रन दिए और सिर्फ एक विकेट ले पाए तो वहीं जडेजा ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट लिए 44 रन दिए.

डूल ने कहा, ‘मिचेल के भारत के खिलाफ बहुत अच्छे आंकड़े हैं… हम इसे बार-बार देखते हैं, रिवर्स स्वीप, अपने पैरों का इस्तेमाल करना. कुलदीप के खिलाफ बहुत जल्द वह आगे बढ़कर खेले और पहले ही ओवर में उन पर दबाव डाला. उस पल से कुलदीप ने अपनी लय खो दी जो अक्सर नहीं होता है.’

उन्होंने कहा, ‘यहां तक ​​कि जडेजा के खिलाफ भी वह बहुत अच्छा खेला. जिस तरह से वह आगे बढ़कर खेल सकते हैं, अपने पैरों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऊपर से शॉट मार सकते हैं या आक्रामक रह सकते हैं और मैदान के दोनों तरफ शॉट खेल सकते हैं, रिवर्स स्वीप, बैकफुट शॉट, उनके पास सब कुछ है, यह उनका आत्मविश्वास दिखाता है.’ डूल ने गावस्कर से सहमति जताई कि निर्णायक मैच में मेजबान टीम पर दबाव होगा.