• Home
  • News
  • Ind vs nz team india chase 200 plus target most number of time in t20i 3920129

टी20: रन चेज के मामले में सर्वश्रेष्‍ठ बना भारत, AUS भी छूट पीछे, जानें रिकॉर्ड...

ऑकलैंड टी20 में भारत ने 204 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की.

Edited By : India.com Staff |Jan 24, 2020, 05:26 PM IST

Published On Jan 24, 2020, 05:26 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2020, 05:26 PM IST

विराट एंड कंपनी ने ऑकलैंड में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में छह पिकेट बड़ी जीत दर्ज की. 203 रनों के लक्ष्‍य को छह गेंद पहले ही बनाकर टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक चार बार 200 या इससे अधिक का लक्ष्‍य को बनाने वाली टीम बन गई है.

भारत के बाद दूसरे नम्बर पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा करके दिखाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, नहीं गया किसी का भी ध्‍यान

टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी.

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था. इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी.

पढ़ें:- INDvNZ 1st T20: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के अर्धशतकों से जीता भारत, सीरीज में 1-0 से आगे

इन सबके अलावा भारत 2018 में इंग्‍लैंड के ब्रिस्टल में मेजबान टीम के खिलाफ 199 और 2016 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर चुका है. वहीं, न्यूजीलैंड को 2018 में ऑकलैंड में ही ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 244 रनों के लक्ष्य के बावजूद हार झेलनी पड़ी थी.

Editor's Pick