• Home
  • News
  • IND vs NZ, WTC 2021 Final, Day-4, Live: First Session of match completely washed out

Day-4: बारिश की भेंट चढ़ा पहले सेशन का खेल, मैदान सुखाने का काम जारी

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में चौथे दिन पहले सेशन के दौरान एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 21, 2021, 06:14 PM IST

Published On Jun 21, 2021, 06:14 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2021, 06:14 PM IST

Southampton Test @ Twitter BCCI

Southampton Test @ Twitter/BCCI

India vs New Zealand, ICC World Test Championship 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2021) के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन का पहला सत्र बारिश की भेंट गया और बिना एक भी गेंद डाले लंच की घोषणा कर दी गई। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका और अंत में लंच की घोषणा की गई।

खराब शॉट खेलकर आउट हुए अजिंक्‍य रहाणे तो भड़क गए गावस्‍कर, कहा- अर्धशतक पूरा करने की…

तीसरे दिन रविवार को भी खराब रोशनी के कारण मुकाबला समय से पहले खत्म किया गया था। भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी थी और स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Dinesh Karthik का कमेंट्री में डेब्यू, फैंस का किया जमकर मनोरंजन

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे 54 रन और टॉम लाथम 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे जबकि कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन 12 रन और रॉस टेलर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं।

Editor's Pick