WTC 2021- न्यूजीलैंड को हल्के में न ले टीम इंडिया: Ajit Agarkar

'न्यूजीलैंड की टीम को अंडरडॉग नहीं समझना चाहिए बीते कुछ सालों में वह लगातार हर बड़े टूर्नामेंट के फाइनल या सेमीफाइनल में पहुंची है.'

Edited By : India.com Staff |May 31, 2021, 09:20 PM IST

Published On May 31, 2021, 09:20 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2021, 09:20 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) के खिताबी मुकाबले आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए उनके पूर्व खिलाड़ियों ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है और अपनी-अपनी टीमों को रणनीति के टिप्स भी बांटने लगे हैं. इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को सलाह दी है कि वह कीवी टीम को बिल्कुल भी हल्के में न ले.

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर सोमवार को कहा, ‘मुझे उम्मीद है भारत आने वाले मैच में न्यूजीलैंड को कम करके नहीं आंकेगा. मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम उन्हें कम आंकने की गलती करेगी. मुझे लगता है कि अंडरडॉग टैग न्यूजीलैंड से दूर हो गया है. डब्ल्यूटीसी फाइनल 18-22 जून के बीच साउथम्प्टन के एजेस बाउल में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें- जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर मंजूर डार का खास इंटरव्यू

https://vodakm.zeenews.com/vod/INDIA_COM/Manzoor_Dar_Interview.mp4/Manzoor_Dar_Interview.mp4

अगरकर ने कहा, हर आईसीसी टूर्नामेंट जिसे आप देखते हैं – ठीक है, यह अपनी तरह का पहला टेस्ट चैंपियनशिप है – चाहे वह T20 वर्ल्ड कप हो, चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप हो कीवी टीम हमेशा क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में रही है. उनमें निरंतरता है. इसलिए, अंडरडॉग टैग हट जाना चाहिए. हां, शायद, कुछ अन्य टीमों में बड़े नाम हैं और इसलिए आप उन्हें पसंदीदा के रूप में गिनते हैं.

अगरकर को लगा कि भारत न्यूजीलैंड को कम नहीं आंकेगा. बकौल अगरकर इसलिए, मुझे नहीं लगता कि भारत उन्हें कम करके आंकेगा. भारत को अच्छा खेलना होगा क्योंकि इस टीम को हराने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है.

Editor's Pick