Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 20, 2025 12:14 AM IST

IND VS OMAN: संजू सैमसन के अर्धशतक की मदद से भारत ने एशिया कप 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई है. शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत ने ओमान को 21 रन से हरा दिया.
भारत ने ओमान के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य रखा था, ओमान की टीम 20 ओवर में 167 रन ही बना सकी, हालांकि ओमान की टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को आसानी से जीतने नहीं दिया. भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में सुपर- 4 में 21 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी.
189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईसीसी रैंकिंग में 20वें नंबर पर मौजूद ओमान की टीम ने अच्छी शुरुआत की. ओपनर जतिंदर सिंह और आमिर कलीम के बीच 56 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. जतिंदर सिंह 32 रन की पारी खेलकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए. 43 साल के आमिर कलीम ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, जो उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक है. वह एशिया कप टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने हैं. उन्होंने हम्मद मिर्जा के साथ तेजी से रन जोड़े.दोनों बल्लेबाजों ने 55 गेंद में 93 रन जोड़े.
आमिर कलीम की पारी का अंत शिवम दुबे ने किया. शिवम दुबे की गेंद पर वह 64 रन (46 गेंद) की पारी खेलकर आउट हुए, हार्दिक पांड्या ने सीमा रेखा पर उनका शानदार कैच लपका. हम्मद मिर्जा ने भी अर्धशतक लगाया, उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया. वह 33 बॉल में 51 रन की पारी खेलकर हार्दिक पांडया की गेंद पर पवेलियन लौटे. ओमान की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन ही बना सकी.
अर्शदीप सिंह ने विनायक शुक्ला को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए. वह टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी बने.
इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मध्यक्रम में हर खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया और संजू सैमसन ने क्रीज पर मिले समय का पूरा इस्तेमाल किया जिससे भारत ने अंतिम ग्रुप ए लीग मैच में ओमान के खिलाफ आठ विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया.
उप कप्तान शुभमन गिल के सस्ते में आउट होने के बाद सैमसन (45 गेंद में 56 रन) को शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. सैमसन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाह फैसल की गेंद पर पहला छक्का लांग ऑन पर लगाया गया लेकिन ‘मैच टाइम’ की कमी साफ दिखाई दी क्योंकि उन्हें रन बनाने में दिक्कत हो रही थी. सातवें नंबर पर आए तिलक वर्मा (18 गेंद में 29 रन) ने भी स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया.
यह बिल्कुल स्पष्ट था कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारत इस औपचारिक मैच में पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा और सुपर 4 की शुरुआत से पहले 20 ओवर खेलना चाहेगा ताकि उसके मध्यक्रम को क्रीज पर पर्याप्त समय मिल सके. बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके सैमसन को उनका पसंदीदा स्थान दिया गया और अक्षर पटेल (13 गेंद में 26 रन) को विशेषज्ञ बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक या बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे (05) से आगे भेजा गया.
इससे कप्तान सूर्यकुमार ने खुद को 11वें नंबर पर पहुंचा दिया, उन्होंने हार्दिक पंड्या को भी मौका दिया लेकिन दुर्भाग्य से सैमसन की स्ट्रेट ड्राइव गेंदबाज के हाथों से टकराकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर स्टंप पर जा लगी जिससे वह रन आउट हो गए. अक्षर ने अपना काम बखूबी किया और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा द्वारा निर्धारित लय को बनाए रखा. अभिषेक ने फिर से 15 गेंद में 38 रन की तेज पारी खेली जो उनका लगातार तीसरा 30 या उससे अधिक रन का स्कोर रहा, अंत में हर्षित राणा ने भी नाबाद 13 रन की पारी खेली और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
