This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs PAK मैच में विराट कोहली-बाबर आजम मुकाबले पर होगी फैंस की नजरें; जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आज तक एक भी बार आउट नहीं कर पाई है।
Written by India.com Staff
Last Published on - October 24, 2021 3:41 PM IST

यूएई-ओमान में संयुक्त रूप से खेले जा रहे टी20 विश्व कप (ICC Mens T20 World Cup 2021) टूर्नामेंट में आज यानि कि रविवार को क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी- भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला होने वाला है। राजनीतिक विवाद की वजह से इन दोनों टीमों के बीच बाईलैटरल सीरीज नहीं खेली जाती है यानि कि दोनों देशों के फैंस भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए आईसीसी टूर्नामेंट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की नजरें दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) पर रहेंगे। कोहली और आजम, दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में अपने अपने देशों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, ऐसे में जब ये बल्लेबाज मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे तो फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेंगी। मैच से पहले हम इन दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं:
विराट कोहली vs बाबर आजम
भारतीय कप्तान कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने पूरे करियर में अब तक उन्होंने 89 मैच खेले हैं जहां उनके नाम 139.04 के स्ट्राइक रेट से 3159 रन हैं। वहीं, बाबर आजम ने टी20 में अब तक खेले 61 मैचों में कुल 2204 रन बनाए हैं जहां उनका एवरेज 46.89 का रहा है। बाबर के नाम कुल 20 अर्धशतक हैं और एक टी20 इंटरनेशनल शतक भी है। जबकि कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक नहीं लगा पाए हैं।
कप्तानी का किंग कौन?
कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 45 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। भारत ने 29 मैच जीते हैं और 14 हारे हैं। वहीं बाबर ने पाकिस्तान के लिए 28 मैचों में कप्तानी की है जहां उन्हें 15 में जीत और और 8 में हार मिली है।
पाकिस्तान एक बार भी नहीं कर सका विराट को आउट
विराट एक बार फिर ये कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान के गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाए। क्योंकि रिकॉर्ड तो यही कहते हैं। विराट ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 3 पारियां खेली हैं, इसमें वो तीनों बार नॉटआउट रहे हैं. इन तीनों मैचों में उन्होंने 78, 36 और 55 रन बनाए हैं।
