Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 9:38 PM IST

IND VS PAK Final: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होगी. रविवार को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होगी. अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, वहीं पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को मात दी.
शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेल गया. जहां भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका की टीम को आठ विकेट से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से ही मात दी. भारत- श्रीलंका का मुकाबला 20-20 ओवर का खेला गया था, वहीं पाकिस्तान- बांग्लादेश मैच 27-27 ओवर का खेला गया था.
पहले सेमीफाइनल मैच को बारिश की वजह से 20-20 ओवर का खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन ही बना सकी. चमिका ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. भारत के लिए हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट चटकाए. 139 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए, वहीं आयुष म्हात्रे ने सात रन बनाए. हालांकि इसके बाद आरोन जार्ज और विहान मल्होत्रा की जोड़ी ने भारत को आसान जीत दिला दी. आरोन जार्ज 49 गेंद में 58 रन (चार चौके, एक छक्का) और विहान मल्होत्रा 45 बॉल में 61 रन (चार चौके, दो छक्के) बनाकर नाबाद रहे.
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी, बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में 23-23 ओवरों की कटौती की गई थी. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 26.3 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए समीउन बसीर रतुल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान अजीजुल तमीम ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हुजैफा एहसान ने 2 विकेट निकाले.
इसके जवाब में पाकिस्तान ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने मैच में शानदार वापसी की. उस्मान खान ने समीर मिन्हास के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी. उस्मान 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद समीर ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई. समीर 57 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
