INDW VS PAKW Live: भारत बनाम पाकिस्तान, स्कोरकार्ड, लाइव अपडेट्स

भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप के पहले मैच में आज पाकिस्तान के खिलाफ उतरी है. मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें...

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 12, 2023, 04:29 PM IST

Published On Feb 12, 2023, 04:29 PM IST

Last UpdatedFeb 12, 2023, 04:29 PM IST

INDW VS PAKW

INDW VS PAKW

INDW vs PAKW Live: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने- सामने है. यह मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने कप्तान बिस्माह मरूफ (नाबाद 68 रन) के अर्धशतक और आयशा नसीम (नाबाद 43 रन) के साथ महज 7.5 ओवर में उनकी पांचवें विकेट के लिये 81 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत रविवार को ICC महिला T20 कप मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान की पारी इन दोनों बल्लेबाजों के इर्द गिर्द घूमती रही. इन दोनों के अलावा मुनीबा अली ने 12 रन और सिदरा अमीन ने 11 रन बनाये. भारत के लिये राधा यादव ने 21 रन देकर दो विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर को एक एक विकेट मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस के बाद कहा कि आज स्मृति की जगह पर हरलीन खेल रही है। देविका और शिखा भी टीम में नहीं है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें…

India VS Pakistan, ICC T20 World Cup 2023, 4th Match, Group B

भारत बनाम पाकिस्तान (T20 World Cup 2023 – 4th Match, Group B)

तारीख: 12 फरवरी
समय: 06:30 PM (IST)
वेन्यू: न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग:डिज्नी+हॉटस्टार एप पर

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

पाकिस्तान(प्लेइंग इलेवन): जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू, सादिया इकबाल

Editor's Pick