This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND U19 VS PAK U19 Highlights: भारत को हराकर पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब
पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई

IND VS PAK: पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के तूफानी शतक से एशिया कप अंडर-19 खिताब पर कब्जा जमा लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हरा दिया. पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई. अली राजा ने चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान का यह दूसरा एशिया खिताब है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने साल 2012 में संयुक्त रुप से भारत के साथ एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया था.
IND U19 VS PAK U19: भारत को हराकर पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब. पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 191 रन से हराया. पाकिस्तान के 347 रन के जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर ढेर हो गई. दीपेश देवेंद्रन ने 16 बॉल में 36 रन की पारी खेली.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान की टीम जीत से एक विकेट दूर
IND VS PAK Live: भारत का आठवां विकेट गिरा, खिलन पटेल आउट. खिलन पटेल 19 रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS PAK Live: 94 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, कनिष्क चौहान नौ रन की पारी खेलकर आउट. जीत से तीन विकेट दूर है पाकिस्तान की टीम.
IND VS PAK Live: भारत का छठा विकेट गिरा, अभिज्ञान कुंडू 13 रन की पारी खेलकर आउट. 82 रन के स्कोर पर भारत के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
IND VS PAK Live: भारत का 68 रन के स्कोर पर ही पांचवां विकेट गिरा, वेदांत त्रिवेदी आउट. पाकिस्तान ने मैच में कसा शिकंजा.
IND VS PAK Live: भारत का चौथा विकेट गिरा, विहान मल्होत्रा सात रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS PAK Live: भारत ने गंवाए लगातार दो विकेट, आरोन जार्ज नौ गेंद में 16 रन बनाकर आउट. वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. भारत ने 49 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं.
IND VS PAK Live: भारत को लगा पहला झटका, आयुष म्हात्रे दो रन की पारी खेलकर आउट. आयुष म्हात्रे का बल्ला पूरी सीरीज में खामोश रहा. 2.2 ओवर में भारत का स्कोर- 32/1. वैभव सूर्यवंशी (25) का साथ देने आरोन जार्ज मैदान पर उतरे हैं.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान ने भारत को दिया 348 रन का लक्ष्य. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन बनाए.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान ने 25 रन के अंदर गंवाए पांच विकेट, भारत की वापसी. पाकिस्तान का स्कोर 302/3 से 327/8 हो चुका है. पिछले छह ओवर में भारत ने शानदार वापसी की है. पाकिस्तान ने 48 ओवर में आठ विकेट पर 330 रन बनाए हैं.
IND VS PAK Live: समीर मिन्हास 172 रन की पारी खेलकर आउट, पाकिस्तान ने चौथा विकेट गंवाया. दीपेश देवेंद्रन की गेंद पर कनिष्क चौहान ने लपका कैच.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार पहुंचा. पाकिस्तान की टीम ने 43वें ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया, अहमद हुसैन 56 रन की पारी खेलकर खिलन पटेल का दूसरा शिकार बने. पाकिस्तान की टीम ने 38 ओवर में तीन विकेट पर 260 रन बनाए हैं. दूसरे छोर पर समीर मिन्हास 139 रन बनाकर नाबाद हैं.
IND VS PAK Live: समीर मिन्हास ने जड़ा शतक. समीर मिन्हास ने 71 बॉल में अपना शतक जड़ा. इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया, उस्मान खान आउट. उस्मान खान ने 35 रन की पारी खेली और खिलन पटेल का शिकार बने. इससे पहले खिलन पटेल के ओवर में ही उन्हें जीवनदान मिला था, जब खिलन पटेल ने खुद की गेंदबाजी में एक आसान कैच टपकाया था.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान की विस्फोटक शुरुआत, 15 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट पर 111 रन बनाए हैं. समीर मिन्हास 56 रन और उस्मान खान 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND VS PAK Live: पाकिस्तान ने गंवाया पहला विकेट. हमजा जहूर को हेनिल पटेल ने भेजा पवेलियन. हमजा जहूर ने 14 बॉल में 18 रन की पारी खेली. आयुष म्हात्रे ने लपका शानदार कैच. पांच ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम
भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
IND VS PAK Live: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
IND VS PAK Live: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने- सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.
