This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Ind U19 vs Pak U19 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया, अंडर-19 एशिया कप में दर्ज की दूसरी जीत
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 240 रन पर ढेर हो गई, हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 150 रन पर ढेर कर दिया.

India U19 vs Pakistan U19: भारत ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 90 रन से शानदार जीत दर्ज की. रविवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश के चलते ओवरों में कटौती हुई. बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और मुकाबले में 1-1 ओवर की कटौती करनी पड़ी.
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.1 ओवरों में 240 रन पर सिमट गई. कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद आयुष म्हात्रे ने आरोन जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 49 रन जुटाए.
कप्तान म्हात्रे 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, यहां से आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 88 गेंदों में 85 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 12 चौके शामिल रहे, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रन टीम के खाते में जोड़े, अभिज्ञान कुंडू ने 22 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि निकब शफीक को 2 सफलताएं हाथ लगीं.
150 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए हुजैफा एहसान ने 83 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 70 रन बनाए, जबकि कप्तान फरहान यूसुफ ने 23 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा उस्मान खान ने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत के करीब भी लेकर नहीं जा सके.
प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा भारत
भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि किशन कुमार को 2 सफलताएं हाथ लगीं. टीम इंडिया ने इससे पहले यूएई के खिलाफ 234 रन से जीत दर्ज की थी. शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है. भारतीय टीम अब 16 दिसंबर को मलेशिया से भिड़ेगी.
पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवरों में महज 150 रन पर सिमटी, भारत ने 90 रन से जीता मुकाबला.
Ind vs Pak Live: 129 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, अब्दुल सुभान छह रन की पारी खेलकर आउट. जीत से तीन विकेट दूर है टीम इंडिया
Ind vs Pak Live: 77 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी. पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका.
Ind vs Pak Live: पाकिस्तान की खराब शुरुआत. पाकिस्तान ने 30 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं. दीपेश देवेंद्रन ने तीन विकेट चटकाए हैं.
Ind vs Pak Live: 240 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया. भारतीय टीम 46 ओवर ही खेल सकी. आरोन जार्ज ने 85 और कनिष्क चौहान ने 46 रन की पारी खेली.
Ind vs Pak Live: भारत को लगा सातवां झटका, खिलन पटेल छह रन की पारी खेलकर आउट. पाकिस्तान ने की वापसी
Ind vs Pak Live: भारत को लगा छठा झटका, आरोन जार्ज शतक से चूके. आरोन जार्ज 85 रन की पारी खेलकर आउट. 174 रन (31.3 ओवर) के स्कोर पर भारत के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
Ind vs Pak Live: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, अभिज्ञान कुंडु 22 रन की पारी खेलकर आउट. 173 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
Ind vs Pak Live: भारत ने गंवाए दो लगातार विकेट. विहान मल्होत्रा 12 रन और वेदांत त्रिवेदी 07 रन की पारी खेलकर आउट. 113 रन के स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया है. 30 ओवर में भारत का स्कोर- 167/4. आरोन जार्ज शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.
Ind vs Pak Live: आयुष म्हात्रे आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा. म्हात्रे ने 25 बॉल में 38 रन की पारी खेली. 10 ओवर में भारत का स्कोर- 78/2.
Ind vs Pak Live: भारत को पहला झटका, वैभव सूर्यवंशी पांच रन की पारी खेलकर आउट.
भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा
Ind vs Pak Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी. बारिश के बाद मैच 49-49 ओवर का खेला जा रहा है. भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है.
Ind vs Pak Live: दुबई में फिलहाल बारिश जारी है. बारिश से खेल तय समय से शुरू नहीं हो सका है.
Ind vs Pak Live: बारिश की वजह से टॉस में देरी. पिच कवर्स से ढकी हुई है.
IND VS PAK Live: भारत और पाकिस्तान की टीम अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में आमने-सामने है. दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में यह मुकाबला खेला जाना है. सुबह 10 बजे टॉस होगा और सुबह 10.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.
