• Home
  • News
  • IND VS PAK T20 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, टी-20 वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक

IND VS PAK T20 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, टी-20 वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक

India vs Pakistan Match Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 15, 2026, 06:19 PM IST

Published On Feb 15, 2026, 06:19 PM IST

Last UpdatedFeb 15, 2026, 06:19 PM IST

Ishan Kishan

Ishan Kishan

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 61 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है. रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 114 रन ढेर हो गई.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. ईशान किशन ने 40 बॉल में 77 रन की पारी खेली. सूर्य कुमार यादव ने 32 रन (29 बॉल) और शिवम दुबे ने 27 रन (17 बॉल) की पारी खेली. रिंकू सिंह 11 रन (04 बॉल) बनाकर नाबाद रहे. तिलक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके.

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने 23 रन की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए हार्दिक, जसप्रीत, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Follow Updates here:

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: जीत से एक विकेट दूर है टीम इंडिया

IND VS PAK T20 World Cup 2026: जीत से एक विकेट दूर है टीम इंडिया. 16 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 97/9.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा, उस्मान को अक्षर ने भेजा पवेलियन

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा, उस्मान को अक्षर ने भेजा पवेलियन.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, बाबर आजम सिर्फ पांच रन बना सके

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, बाबर आजम सिर्फ पांच रन बना सके.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, बुमराह ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, बुमराह ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. सलमान अली 04 रन की पारी खेलकर आउट.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: सैम अयूब आउट, पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

IND VS PAK T20 World Cup 2026: सैम अयूब आउट, छह रन के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा. जसप्रीत बुमराह को मिली सफलता. सैम अयूब ने छह रन की पारी खेली.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, साहिबजादा फरहान आउट

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, साहिबजादा फरहान पहले ही ओवर में आउट.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य. भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. शिवम दुबे ने 17 बॉल में 27 रन की पारी खेली. रिंकू सिंह चार गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे. अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: सूर्य कुमार यादव 32 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS PAK T20 World Cup 2026: सूर्य कुमार यादव 32 रन की पारी खेलकर आउट. भारत का पांचवां विकेट गिरा. उस्मान तारिक को मिली पहली सफलता.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गंवाए

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गंवाए. हार्दिक पांड्या खाता भी नहीं खोल सके. सैम अयूब ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर पाकिस्तान की वापसी कराई है.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत का तीसरा विकेट गिरा, तिलक वर्मा आउट

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत का तीसरा विकेट गिरा, तिलक वर्मा आउट. तिलक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान किशन 77 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान किशन 77 रन की पारी खेलकर आउट. उन्होंने 40 बॉल में इस पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान किशन ने 27 बॉल में जड़ा अर्धशतक

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान किशन ने 27 बॉल में जड़ा अर्धशतक.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान की विस्फोटक पारी, भारत का स्कोर 50 के पार

IND VS PAK T20 World Cup 2026: ईशान की विस्फोटक पारी, भारत का स्कोर 50 के पार. छह ओवर में एक विकेट पर भारत ने 52 रन बनाए हैं.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने गंवाया पहला विकेट, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारत ने गंवाया पहला विकेट, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. लगातार दो मैचों में अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं.  सलमान आगा ने लिया विकेट.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

IND VS PAK T20 World Cup 2026: भारतीय टीम में दो बदलाव, दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

IND VS PAK T20 World Cup 2026:  भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह बाहर जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

IND VS PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला.

IND VS PAK T20 World Cup 2026: अब से थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

IND VS PAK T20 World Cup 2026: अब से थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. इस हाइवोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. शाम 6.30 बजे टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

टी20 विश्व कप 2026 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियों के लिए आप यहां जा सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editor's Pick