IND vs PAK: सिर्फ 12 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Published On Sep 04, 2022, 08:13 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2022, 08:13 PM IST
एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 28 रनों की छोटी लेकिन तूफानी पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने 16 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से ये पारी खेली और T20 इंटरनेशनल में महिलाओं और पुरुषों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम दर्ज था। सूजी ने 128 पारियों में 3531 रन बनाए हैं, जबकि रोहित के नाम अब 127 पारियों में 3548 रन हो गए हैं।
यही नहीं, रोहित ने एक बड़ा कारनामा भी कर दिखाया। दरअसल, रोहित अपनी पारी में 2 छक्के जड़ने के साथ ही एशिया कप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब एशिया कप में 25 छक्के हो गए हैं। इस मामलें में अफरीदी 26 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के
26 – शाहिद अफरीदी
25 – रोहित शर्मा
23 – सनथ जयसूर्या
18 – सुरेश रैना
16 – एमएस धोनी