add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, होंगे दो बदलाव

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म है. दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों टीमों को इसमें जीत मिली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 14, 2026 1:10 PM IST

IND vs PAK Probable Playing 11: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने जमकर तैयारी की है. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के साथ उतरते हुए नजर आ सकती है.

माना जा रहा है कि टीम इंडिया 2 बदलाव के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतर सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया में होंगे दो बड़े बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पहला बड़ा बदलाव तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी से हो सकती है. अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण की वजह से नामिबिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहे थे और उनकी जगह संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला था. हालांकि अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि अभिषेक शर्मा फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं. अभिषेक अगर वापसी करते हैं तो संजू को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा.

भारतीय टीम दूसरा बड़ा बदलाव वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में लाकर कर सकती है. वाशिंगटन सुंदर को रिंकू सिंह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. कोलंबो के मैदान पर स्पिनर को काफी मदद मिलती है ऐसे में सुंदर के आने से भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलेगी. इसके अलावा सुंदर बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते हैं वह निचले क्रम में भारत की बल्लेबाजी को मजबूती भी प्रदान कर सकते हैं.

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं. इन दोनों ही मैचों में दोनों टीमों को जीत मिली है. ऐसे में फैंस को इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिलनेवाला है ये तो तय है.

भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/