add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS PAK: फैंस के लिए बुरी खबर! भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट, मंडरा रहा है यह खतरा

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें ने अब तक दो-दो मुकाबले जीते हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को हराया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 14, 2026 12:21 PM IST

IND VS PAK Pitch and Weather Report: भारत और पाकिस्तान की टीम कोलंबो में रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होगी. रविवार को होने वाले इस हाइवोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. दोनों टीमें ने अब तक दो-दो मुकाबले जीते हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को हराया है. हालांकि भारतीय टीम नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान से आगे है और इस मैच की विजेता ग्रुप की टॉपर बन जाएगी. हालांकि इस मैच से पहले एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. कोलंबो में 15 फरवरी को मौसम को लेकर जो अपडेट आई है, जो फैंस की टेंशन बढ़ाने वाली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडरा रहा है खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. यह लो प्रेशर 15 फरवरी को श्रीलंका के पूर्वी तट के करीब पहुंचेगा. इसका असर सीधे तौर पर कोलंबो के मौसम पर पड़ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो मैच वाले दिन बारिश होने की संभावना 93 प्रतिशत है और यह मुकाबले के समय को प्रभावित कर सकती है. 15 फरवरी से अगले दो से तीन दिन तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है.

मैच से ठीक पहले गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे टॉस में देरी या मैच के ओवर कम होने जैसी स्थिति बन सकती है.मैच के दौरान पूरी तरह आसमान में बादल रहने की संभावना है. मौसम को देखते हुए मुकाबले के रद्द होने की संभावना है.

अभिषेक शर्मा को लेकर भी बना है सस्पेंस

भारत के सामने समस्या अभिषेक शर्मा को लेकर है जो पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहे और नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे. उनके नहीं खेलने पर या तो संजू सैमसन को ही उतारा जाये या ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत के लिये वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाये जो फिट हो गए हैं. सुंदर प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. पिच को देखते हुए बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है, ऐसे में रिंकू सिंह को बाहर रहना पड़ सकता है. बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/