This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 When and Where To Watch India vs Pakistan Live Streaming Colombo weather Update and R Premadasa Stadium Pitch report
India vs Pakistan Live Streaming Colombo weather Update and R Premadasa Stadium Pitch report

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज आमने-सामने होगी. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे तो भारत के मध्यक्रम और फिट होकर वापसी करने वाले अभिषेक शर्मा के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी.
भारत के सामने समस्या अभिषेक शर्मा को लेकर थी जो पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहे और नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे, हालांकि राहत की बात यह है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने शनिवार शाम नेट्स पर काफी समय तक बल्लेबाजी की जिससे उनकी बीमारी से उबरने के संकेत मिले. पिच को देखते हुए बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है । ऐसे में रिंकू सिंह को बाहर रहना पड़ सकता है. बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा.
धीमे गेंदबाजों की मददगार है पिच
पिछले साल हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनने के बाद पाकिस्तान टीम के मैच कोलंबो में हो रहे हैं जिससे उसे हालात और पिच की बेहतर जानकारी है. पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार है और पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिनर हैं ।
तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले ही र्चा का विषय बन चुका है और भारतीय बल्लेबाजों से उनकी टक्कर रोचक रहेगी.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान पर निर्भर होगी जबकि अयूब और हरफनमौला फहीम अशरफ उनका साथ देंगे । पाकिस्तान का सामना अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से नहीं हुआ है जो भारत के पास है. जसप्रीत बुमराह से लेकर वरूण चक्रवर्ती तक भारत के पास मैच विनर हैं और हरफनमौला शिवम दुबे की गेंदबाजी भी बेहतर हुई है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: भारत-पाकिस्तान मैच शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा, वहीं शाम 6.30 बजे टॉस होगा. मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट होगा और स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर फैंस इसका मजा ले सकते हैं. इसके अलावा जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जहां आप इसे ऐप या वेबसाइट से अपने पसंदीदा भाषा के साथ देख सकते हैं. इस महामुकाबले को फ्री में देखने के लिए फैंस डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी जा सकते हैं.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में बारिश फिलहाल नहीं हो रही है, मगर बारिश का खतरा बना हुआ है. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश खेल में बाधा डाल सकती है.
कोलंबो की पिच आम तौर पर स्पिन बॉलिंग को सपोर्ट करती है, खासकर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, फिर भी यह बल्लेबाजों को मदद भी करती है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 51 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 22 मैचों में जीत मिली है. वहीं, टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 28 मुकाबले जीते हैं. इस स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी बड़ी है. इसी पिच पर नेपाल-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर ‘‘यू टर्न’ लेकर प्रेमदासा स्टेडियम पर यह मैच खेलने का फैसला लिया, इससे पहले आईसीसी, बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट के बीच हफ्तों तक लंबी बातचीत हुई. व्यवहारिक तौर पर पूरा दक्षिण एशिया इस मैच को कराने के प्रयासों में जुटा हुआ था चूंकि प्रसारकों, प्रायोजकों से लेकर दर्शकों तक के लिये यह मैच सबसे अहम रहता है.
विवाद की शुरूआत बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान का कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल करार रद्द करने से हुई. बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार का फैसला ले लिया था. वहीं दोनों टीमों के क्रिकेटरों ने इसे आम मैच बताकर हाइप कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों टीमों की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता और खासकर इस मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए यह तो तय है कि अब कोई इसे हारना नहीं चाहेगा.
