Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 2, 2026 5:05 PM IST

Rashid Latif On India vs Pakistan Controversy: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में बॉयकॉट विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. उनका कहना है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है वह अभी काफी करवट ले सकता है. लतीफ का मानना है कि अगर कोई अड़ जाता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विवाद बढ़ सकता है. लतीफ का मानना है कि यह फैसला पुरानी कई बातों को ध्यान में रखकर लिया गया है और यह आईसीसी के आने वाले कई टूर्नामेंट में भी असर दिखा सकता है.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान के रुख को सिर्फ एक प्रतिक्रिया के तौर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने इशारे में कहा कि इसके असर आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी रहेंगे.
लतीफ ने कहा, ‘पाकिस्तान आम तौर पर ऐसे फैसले नहीं लेता. पीसीबी अब प्रतिबंध से भी नहीं डर रहा है. इसके बड़े गहरे असर होंगे. इस साल इंग्लैंड में महिलाओं का टी20 वर्ल्ड कप है. और पाकिस्तान वहां भी भारत के खिलाफ खेल सकता है. फिर 2028 में चैंपियंस ट्रॉफी है, इसकी मेजबानी भारत के पास है. तो, अब यहां खत्म नहीं होगा. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने यह काफी सोचने के बाद यह कदम उठाया है.’
लतीफ ने जोर देकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि दोनों बोर्ड्स के बीच रिश्ते हालिया घटनाक्रम से पहले स्थिर नजर आ रहे थे. दोनों ही टीमें अगले तीन साल तक हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो गई थीं.
उन्होंने कहा, ‘अभी तक सब ठीक जा रहा था. पाकिस्तान और भारत दोनों इस बात पर राजी थे कि हम अगले तीन साल तक हाइब्रिड मॉडल में खेलेंगे. एशिया कप दुबई में हुआ. पाकिस्तान की महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप श्रीलंका में खेला. सब ठीक जा रहा था. लेकिन जब बांग्लादेश का घटनाक्रम हुआ तब चीजें बदलीं.’
यह नया विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने लीग स्टेज के मैच को नहीं खेलने का फैसला किया. 15 फरवरी को दोनों टीमों के बीच कोलंबो में मैच खेला जाना है. इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि बांग्लादेश, जिसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है, के सपोर्ट में पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का बायकॉट कर सकता है. बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को जगह दी.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हालांकि पाकिस्तान के इस रवैये की आलोचना की. आईसीसी ने कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि आईसीसी ने यह भी कहा कि इस तरह के फैसले क्रिकेट या उसके फैंस के लिए ठीक नहीं हैं.

लतीफ ने बताया कि आखिर क्यों लंबा चलने वाला विवाद सिर्फ भारत और पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रहेगा. इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान में कुछ भी हो. 60-70 प्रतिशत लोग वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान के मैचों की वजह से देखते हैं. आप जानते हैं कि ब्रॉडकास्टर कितने ताकतवर हैं. वे कोई-न-कोई हल निकाल लेंगे.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अब जब पाकिस्तान इसमें शामिल हो गया है इसका असर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर भी फाइनैंशली पड़ेगा… व्यापारी हमारी सरकारों से ऊपर है. अब खेल उनके हाथ से निकल चुका है.’
वहीं भारतीय टीम की बात करें तो सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम आईसीसी के प्रोटोकॉल के हिसाब से ही चलेगी. वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी. और वहां पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी. इसके बाद मैच रद्द होने का आधिकारिक ऐलान मैच रेफरी के करने का इंतजार करेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
