×

IND VS PAK: भारत- पाकिस्तान महामुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, नोट कर लें डेट और टाइम

अंडर-19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी. वहीं वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें होगी, जो टी-20 क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 11, 2025 5:59 PM IST

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर आमने-सामने होगी. इस हाइवोल्टेज मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अंडर-19 एशिया कप 2025 में दोनों टीमें भिड़ेगी, जिसकी शुरुआत 12 दिसंबर से होनी है.

अंडर-19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी. वहीं वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें होगी, जो टी-20 क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. इससे पहले राइजिंग स्टार एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अंडर-19 की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारतीय टीम यूएई से भिड़ेगी, यह मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम इसके बाद अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

14 दिसंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 दिसंबर यानि रविवार को खेला जाना है. यह मुकाबला आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारत में कब और कहां होगा प्रसारण ?

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का प्रसारण भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा फैंस सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल

U19 एशिया कप 2025 — पूरा शेड्यूल (हिंदी)
तारीख मैच टीमें स्थान
शुक्र, 12 दिसम्बर 2025 मैच 1 भारत U19 बनाम यूएई U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
शुक्र, 12 दिसम्बर 2025 मैच 2 पाकिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
शनि, 13 दिसम्बर 2025 मैच 3 बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
शनि, 13 दिसम्बर 2025 मैच 4 श्रीलंका U19 बनाम नेपाल U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
रवि, 14 दिसम्बर 2025 मैच 5 भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
रवि, 14 दिसम्बर 2025 मैच 6 यूएई U19 बनाम मलेशिया U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
सोम, 15 दिसम्बर 2025 मैच 7 बांग्लादेश U19 बनाम नेपाल U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
सोम, 15 दिसम्बर 2025 मैच 8 अफगानिस्तान U19 बनाम श्रीलंका U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
मंगल, 16 दिसम्बर 2025 मैच 9 पाकिस्तान U19 बनाम यूएई U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
मंगल, 16 दिसम्बर 2025 मैच 10 भारत U19 बनाम मलेशिया U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
बुध, 17 दिसम्बर 2025 मैच 11 बांग्लादेश U19 बनाम श्रीलंका U19 आईसीसी अकादमी, दुबई
बुध, 17 दिसम्बर 2025 मैच 12 अफगानिस्तान U19 बनाम नेपाल U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई
शुक्र, 19 दिसम्बर 2025 सेमी-फाइनल 1 A1 बनाम B2 आईसीसी अकादमी, दुबई
शुक्र, 19 दिसम्बर 2025 सेमी-फाइनल 2 B1 बनाम A2 द सेवन स्टेडियम, दुबई
रवि, 21 दिसम्बर 2025 फाइनल विजेता SF1 बनाम विजेता SF2 दुबई (तय होना बाकी)

TRENDING NOW

अंडर 19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज