- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs PAK: Watching Virat Kohli’s Video to learn his style of batting, says Babar Azam
विराट कोहली के बल्लेबाजी स्टाइल से प्रेरित हैं बाबर आजम, बोले..
भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मैच खेला जाना है।
Published On Jun 15, 2019, 12:04 AM IST
Last UpdatedJun 15, 2019, 12:04 AM IST
Virat Kohli, Babar Azam
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैने कोहली की बल्लेबाजी देखी है । वह विभिन्न हालात में कैसे खेलते हैं। मैं उसे देखकर काफी कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं। भारत के लिये उन्होंने कई विजयी पारियां खेली है । मैं भी पाकिस्तान के लिये वही करना चाहता हूं।’’
पढ़ें:- PCB के फैसले पर भड़के युसूफ, बोले- खिलाड़ियों को पहले क्यों नहीं मिली इजाजत
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम दो साल पहले भारत पर चैम्पियंस ट्राॅफी फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेगी। बाबर ने कहा ,‘‘ वह जीत हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और उससे बड़ी प्रेरणा क्या होगी। हम इस मैच के लिये पूरी तरह से तैयार है। यह काफी रोमांचक होगा और पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी होंगी ।’’
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप 2019 के बहुचर्चित मुकाबले के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर तैयारी कर रहे हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत में 63 रन बनाये थे।
पढ़ें:- ENG vs WI: बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल