add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs PM 11: सरफराज की छोटी सी गलती पड़ी भारी, रोहित ने जड़ा बीच मैदान पर मुक्का

भारत और प्रधानमंत्री 11 के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सरफराज खान को मुक्के से मारते हुए नजर आए.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - December 1, 2024 7:01 PM IST

Rohit hit Sarfaraz Khan With Punch: भारत और प्रधानमंत्री 11 के बीच चला अभ्यास मैच अब समाप्त हो चुका है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत अर्जित की. अभ्यास मैच में भारत के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

अभ्यास मैच के दौरान भारत के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सरफराज खान संभालते हुए नजर आए. उनकी विकेटकीपिंग के दौरान मैदान पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला. जब सरफराज की एक छोटी सी गलती पर कैप्टन रोहित शर्मा ने उन्हें मुक्का जड़ दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने सरफराज को जड़ा मुक्का

रोहित शर्मा और सरफराज खान के बीच यह वाक्या ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर में घटी. भारत के लिए यह ओवर युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा कर रहे थे. इस ओवर की पांचवीं गेंद कंगारू बल्लेबाज ओलिवर डेविस का बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई. विकेट के पीछे खड़े सरफराज यह कैच छोड़ बैठे. कैच छोड़ने के बाद सरफराज पर रोहित शर्मा मजाक करते हुए उनकी पीठ पर जोरदार मुक्का जड़ दिया. रोहित के मुक्क जड़ने के बाद सरफराज खान भी हंसते हुए नजर आए. रोहित शर्मा और सरफराज खान के बीच मैदान पर घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

अभ्यास मैच में गिल चमके, रोहित फ्लॉप

भारतीय टीम की ओर से अभ्यास मैच में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल चमके. गिल ने मुकाबले में 62 गेंद पर 7 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली. अपने अर्धशतक के बाद गिल पवेलियन वापस लौट गए थे.

फैंस को भरोसा था कि इस मुकाबले से मैदान पर वापसी करने वाले रोहित शर्मा भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. रोहित शर्मा अभ्यास मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. हिटमैन मैच में 11 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए.