This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
South Africa vs India, 1st ODI live streaming: टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी।
Written by India.com Staff
Last Published on - January 18, 2022 3:47 PM IST

टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम नई टीम 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक नए कप्तान के नेतृत्व में बदला लेने के इरादे से उतरेगी। केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी टीम इंडिया की ये पहली वनडे सीरीज होगी जहां विराट कोहली (Virat Kohli) बतौर बल्लेबाज खेल रहे होंगे।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 2021-22 में शानदार तरीके से की। विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी ने पहला टेस्ट 113 रनों से जीता लेकिन अगले दोनों टेस्ट में हारकर कोहली दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर पहली टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तान बनने से चूक गए।
सीरीज हार के बाद कोहली ने शनिवार, 15 जनवरी को टेस्ट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि कोहली ने साथी खिलाड़ियों को पहले ही एक बैठक में अपने फैसले के बारे में बता दिया था लेकिन फैंस के लिए ये फिर भी चौंकाने वाला निर्णय था।
राहुल की अगुवाई में एक युवा टीम टेम्बा बावुमा की टीम के खिलाफ उतरेगी। पहले वनडे मैच के साथ शिखर धवन और युजवेंद्र चहल टीम में वापसी करेंगे, वहीं रुतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
वनडे सीरीज में हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्विंटन डी कॉक पर नजर रहेगी। उनके अलावा रस्सी वैन डेर डूसन, जनमन मालन, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), जुबैर हमजा, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रस्सी वैन डेर डूसन, मार्को जेनसेन, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक, काइल वेरेने, केशव महाराज, सिसांडा मगला, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।
Tags:
- Boland Park
- Cricket Live Streaming
- Cricket news
- Cricket Preview
- Disney + Hotstar
- ICC World Cup Super league
- India Likely Playing XI
- India national cricket team
- India vs South Africa Head-to-head Record
- India's Tour Of South Africa
- KL Rahul
- Live Streaming Of SA Vs IND 1st ODI
- Paarl
- SA vs Ind ODIs
- South Africa Likely Playing XI
- South Africa National Cricket team
- South Africa vs India Live
- STAR SPORTS
- Temba Bavuma
- virat kohli
- Watch SA vs IND Cricket Series Live
