×

IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा पर भड़के रोहित शर्मा, हर्षित राणा को भी खूब सुनाया, क्या था पूरा मामला

रोहित शर्मा असल में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी से काफी नाराज थे. इसके लिए उन्होंने डांट भी लगाई. हर्षित राणा को भी रोहित के गुस्से का सामना करना पड़ा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 9:23 AM IST

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 5 विकेट पर 358 रन बनाए. लेकिन इसके बाद भी उसे चार विकेट से हार मिली. बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर हुए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज स्कोर को बचा नही पाए. इस मैच में रोहित शर्मा प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को समझाते हुए नजर आए.

प्रसिद्ध कृष्णा रनरअप के लिए बढ़ रहे थे, तभी रोहित शर्मा ने उन्हें रोका. फिर हर्षित राणा को भी बुलाया. इसके बाद रोहित ने दोनों को डांट लगाई. रोहित ने उन्हें समझा रहे थे कि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को कैसे रोकना है. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बहुत आसानी से बाउंड्री लगा रहे थे जिससे रोहित शर्मा काफी नाराज थे.

यह साउथ अफ्रीका की पारी का 37वां ओवर था. प्रसिद्ध कृष्णा का यह ओवर बहुत महंगा जा रहा था. डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद वह एक नोबॉल और एक वाइट गेंद फेंक चुके थे. ओवर की दूसरी लीगल गेंद पर एक रन बना था. यानी दो गेंद पर वह नौ रन दे चुके थे. और उससे अगली गेंद पर चौका लगा था. इसके बाद चौथी गेंद पर मैथ्यू ब्रीत्जके के हाथों चौका खाकर एक डॉट बॉल फेंकी थी. जब बवह अपने रनअप के लिए जा रहे थे. तभी रोहित ने उन्हें पकड़ लिया.

रोहित प्रसिद्ध कृष्णा की लाइन और रफ्तार से खुश नहीं थे. थोड़ी ही देर में हर्षित राणा भी इस चर्चा का हिस्सा बन गे. रोहित ने दोनों को काफी गुस्से में समझाया. वह हाथ के इशारों से समझा रहे थे. रोहित को देखकर साफ समझ में आ रहा था कि वह दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे. खास तौर पर प्रसिद्ध से, जो बीत्ज्के और ब्रेविस को गेंदबाजी कर रहे थे, रोहित के निशाने पर थे.

रोहित के समझाने के बाद कृष्णा ने अगली दो गेंद काफी अच्छी फेंकी. और उन पर दो रन दिए. लेकिन इन ओवर में 16 रन दिए. प्रसिद्ध ने छह ओवरों में 64 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया.

TRENDING NOW

रांची में पहला वनडे हारने के बाद तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका को बुधवार को जीतना बहुत जरूरी था. भारत लगातार 20वां टॉस हारा. और साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने विराट कोहली (102) और रुतुराज गायकवाड़ (105) की सेंचुरी के दम पर 359 का स्कोर बनाया. केएल राहुल ने भी 43 गेंद पर 66 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान एडिन मार्करम (110) और बीत्जे के 68 रन की मदद से चार गैंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. ब्रेविस ने भी 34 गेंद पर 54 रन बनाए.