×

IND vs SA: एडिन मार्करम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक मैच में 9 कैच करने वाले पहले खिलाड़ी, भारतीय दिग्गज पीछे छूटा

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडिन मार्करम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वह एक टेस्ट मैच में नौ कैच करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने भारत के अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 1:00 PM IST

साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत के सामने दूसरी पारी में 549 रन का टारगेट था. इसके जवाब में भारत सिर्फ 140 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भारत को 30 रन से हराया था. बीते साल न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत को एक बार फिर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है.

साउथ अफ्रीका की इस जीत में उनके फील्डर्स का भी बड़ा योगदान रहा. साउथ अफ्रीका के फील्डर एडिन मार्करम ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फील्डर (नॉन-विकेटकीपर) द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह सबसे ऊपर हैं. बुधवार को उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया.

मार्करम ने बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन सिमोन हार्मर की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर का कैच पकड़कर वह चोटी पर पहुंचे. यह मैच में उनका नौवां कैच था. इसके साथ ही उन्होंने भारत के अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा. रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में मैच में 8 कैच किए थे.

मार्करम ने पहली पारी में केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के कैच किए थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर के कैच किए.

TRENDING NOW

मार्करम से पहले कुछ ही खिलाड़ियों ने एक टेस्ट मैच में सात कैच पकड़े थे, जिनमें ग्रेग चैपल (AUS vs ENG, पर्थ 1974), यजुरविंद्र सिंह (IND vs ENG, बेंगलुरु 1977), हसन तिलकरत्ने (SL vs NZ, कोलंबो 1992), स्टीफन फ्लेमिंग (NZ vs ZIM, हरारे 1997), मैथ्यू हेडन (AUS vs SL, गाले 2004), और केएल राहुल (IND vs ENG, ट्रेंट ब्रिज 2018) जैसे दिग्गज शामिल हैं.