IND VS SA: गुवाहाटी में कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज, भारत की प्लेइंग-11 में भी दिखेगा बदलाव
IND VS SA: गुवाहाटी में कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज, भारत की प्लेइंग-11 में भी दिखेगा बदलाव
शुभमन गिल की चोट के बाद उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है. भारतीय टीम की कमान इस मैच में ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जो पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 21, 2025 9:04 PM IST
Guwahati Stadium
IND VS SA 2nd Test Pitch and Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम शनिवार से दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पूर्वोत्तर के एकमात्र क्रिकेट आयोजन स्थल गुवाहाटी को ‘ पूर्वोत्तर का द्वार’ भी कहा जाता है, इस शहर में इस साल की शुरूआत में पहली बार आईसीसी विश्व कप के मैच खेले गए थे. बरसापारा स्टेडियम में पारपंरिक लाल गेंद के क्रिकेट के पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर फैंस में काफी रोमांच है.
शुभमन गिल की चोट के बाद उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है. भारतीय टीम की कमान इस मैच में ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जो पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे.
गिल की जगह कौन खेलेगा ?
शुभमन गिल के बाहर होने के बाद नंबर चार की पोजिशन खाली हुई है, जिसके लिए देवदत्त पडिडकल और साई सुदर्शन दावेदार हैं. इनके अलावा नितीश रेड्डी भी इस रेस में शामिल हैं. हालांकि साई सुदर्शन को पहली पसंद माना जा रहा है और उन्होंने नेट्स पर काफी समय भी बिताया है.
गुवाहाटी में कैसी होगी पिच ?
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तैयार की गई पिच लाल मिट्टी से बनाई गई है, जिसमें गति के साथ- साथ उछाल दोनों ही देखने को मिल सकता है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा, हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. चौथी पारी में टारगेट का पीछा करना टीम के लिए मुश्किल हो सकता है.
कैसा है मौसम का हाल ?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट मैच के पहले 2 दिनों के खेल में बारिश होने की संभावना जताई गई है, हालांकि इससे खेल ज्यादा प्रभावित नहीं होगा. तीसरे, चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में यह मैच पूरा खेला जाएगा.
TRENDING NOW
भारत की संभावित प्लेइंग-11
ऋषभ पंत (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.