IND vs SA: विशाखापत्तनम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, रनों का लगा रखा है अंबार
IND vs SA: विशाखापत्तनम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, रनों का लगा रखा है अंबार
Virat Kohli record at Vizag: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. और विराट कोहली का रिकॉर्ड इस मैदान पर कमाल का है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 5, 2025 8:49 AM IST
Virat Kohli record in vizag
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अभी बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा. रांची में खेला गया पहला वनडे भारत ने 17 रन से जीता और उसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया जिसे साउथ अफ्रीका ने जीता. स्टार बल्लेबजा विराट कोहली ने दोनों मैचों में सेंचुरी लगाई. और अगर आप रिकॉर्ड को देखें तो विशाखापत्तनम में भी कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.
विराट ने रांची में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 135 रन बनाए थे. वहीं रायपुर में कोहली ने 102 रन की पारी खेली थी. और विशाखापत्तनम में कोहली का रिकॉर्ड कमाल का है. कोहली ने इस मैदान पर अभी तक सात मैच खेले हैं. और इन सात मैचों में उनका औसत 97.83 का है. उन्होंने इस मैदान पर उन्होंने 587 रन बनाए हैं. विराट ने विशाखापत्तनम में 3 शतक और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर इस मैदान पर नाबाद 157 रन का है जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. एक बार वह जीरो पर भी आउट हुए हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
विराट कोहली इस वनडे सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. बीते दोनों मैचों में वह शतक लगा चुके हैं. उनकी फिटनेस भी जबर्दस्त है. और अगर वह विशाखापत्तनम में भी सेंचुरी लगा देते हैं तो वह शतकों की हैटट्रिक लगा देंगे. कोहली ने अपने वनडे करियर में इससे पहले एक बार ऐसा किया है जब उन्होंने लगातार वनडे इंटरनेशनल मैचों में शतक लगाया था. इससे पहले साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन मैचों में शतक बनाए थे. ये मुकाबले गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और पुणे में हुए थे. वनडे इंटरनेशनल में सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार लगातार तीन मैचों में शतक लगाए हैं.
कोहली के फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को उठ रहे सवाल शांत हो चुके होंगे. कोहली ने इस बीच 2010 के बाद पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी कहा था कि कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि की है. दिल्ली की टीम को इस टूर्नामेंट में कुल छह मैच खेलने हैं, हालांकि कोहली कितने मैच खेलेंगे इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.