- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs SA, 3rd Test, South Africa tour of India 2019, LIVE streaming: Teams, time in IST and where to watch on TV and online in India
टीम इंडिया ने जीता रांची टेस्ट; 3-0 से सीरीज पर कब्जा
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 132 रन बनाए हैं।
Published On Oct 21, 2019, 11:34 AM IST
Last UpdatedOct 21, 2019, 11:34 AM IST
रांची टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को 133 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर टीम इंडिया ने एक पारी और 202 रन के अंतर से रांची टेस्ट जीत लिया। भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी रिपोर्ट: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 162 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 62 रन जुबैर हमजा ने बनाए।
दूसरे दिन का खेल खत्म: पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी खराब रोशनी और फिर तेज बारिश की वजह से स्टंप्स का ऐलान तय समय से पहले करना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका टीम 5 ओवर खेलने के बाद 2 विकेट खोकर 9 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और जुबैर हमजा क्रीज पर बने हुए हैं।
भारत की पहली पारी रिपोर्ट: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (212) के दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणए (115) की शतकीय पारी के दम पर रांची टेस्ट की पहली पारी 497/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक बनाया और उमेश यादव ने भी 10 गेंदो पर 31 रन की विस्फोटक पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कगीसो रबाडा को तीन, जबकि एनरिक नॉर्टजे और डीन पीट को एक-एक विकेट मिला।
टॉस रिपोर्ट: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जगह स्पिनर शाहबाज नदीम को डेब्यू का मौका मिला है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में कुल 5 बदलाव हैं। क्विंटन डी कॉक आज सलामी बल्लेबाजी करेंगे, इसलिए हैनरिक क्लासें बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। लुंगी एनगिडी की टीम में वापसी हुई है, साथ ही जुबैर हमजा, जॉर्ज लिंडे और डेन पीट को मौका मिला है। वर्नान फिलेंडर, थ्यूनिस डी ब्रॉयन, सेनुरन मुथुसामी और चोटिल केशव महाराज टीम से बाहर हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंदन अश्विन, शाहबाज नदीम, उमेश यादव, मोहम्मद शमी
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबैर हमजा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), जॉर्ज लिंडे, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी नगिडी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले दो मैचों में लगभग एकतरफा जीत हासिल कर टीम इंडिया 2-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बना चुकी है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने साफ कहा है कि तीसरे मैच में भी वो विपक्षी टीम को कोई ढील नहीं देंगे और 3-0 से क्लीन स्वीप के इरादे के साथ खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए ये टेस्ट क्लीन स्पीव से बचने का आखिरी मौका है। जैसा कि कप्तान फाफ डु प्लेसिस कह चुके हैं, भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को लंबी पारियां खेलनी होंगी, लेकिन ऐसा करने में मेहमान टीम नाकाम रही है।
कुलदीप यादव चोटिल; रांची टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए शाहबाज नदीम
सीरीज भले ही दक्षिण अफ्रीका के हाथ के निकल गई हो लेकिन आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के 40 अहम अंक इस मैच में को दिलचस्प बनाएंगे। अंक हासिल करने के लिए दोनों ही टीमें जीत के लिए खेलेंगी।