add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: बारिश में धुला 5वां T20I मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी

5 मैचों की T20I सीरीज के पहले 2 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते थे जबकि तीसरे और चौथे मैच में भारत ने बाजी मारी थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 19, 2022 11:54 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां T20I बारिश में धुल गया जिससे 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। बेंगलुरु में सिर्फ 3.3 ओवर का खेल हो पाया जिससे भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 28 रन ही बना सकी। इसके बाद लगातार बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। इससे पहले सीरीज के पहले 2 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते थे जबकि तीसरे और चौथे मैच में भारत ने बाजी मारी थी।

इस मैच में बारिश की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी जोकि बाद में सच साबित हुई। मैच के धुलने से दोनों ही टीमों का सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

इस मैच में चोटिल तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को लुंगी एंगिडी ने अपने लगातार 2 ओवरों में पवेलियन का रास्ता दिखाया।

एंगिडी ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर इशान किशन (15) और चौथे ओवर की रुतुराज गायकवाड़ (10) को चलता किया। किशन बोल्ड हुए जबकि गायकवाड़ ने मिड आन पर ड्वेन प्रिटोरियस को आसान सा कैच थमाया।

इसके बाद बारिश आ गई और फिर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बारिश के कारण मैच रुकने के समय कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।