Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 15, 2025 9:19 AM IST

धर्मशाला: Aiden Markram IND vs SA- धर्मशाला में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की. मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भी भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की. मार्करम ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को श्रेय देते हुए माना कि उन्होंने मेहमान टीम को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए.
इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इसके बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने कहा, ‘शुरुआत में हालात मुश्किल थे. भारतीय गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंद डाली और देखते ही देखते हमने 4-5 विकेट खो दिए. अगर आगे भी हालात ऐसे ही रहते हैं, तो आपको इससे निपटने के तरीके खोजने होंगे और उन पर थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी. उन्हें (भारतीय टीम) जीत का श्रेय देना चाहिए. उन्होंने हमें ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया.’
इसे भी पढ़ें- IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने बताया धर्मशाला में कामयाबी का सीक्रेट, बोले- ‘यह मेरा होम ग्राउंड…’
एक ओर जहां साउथ अफ्रीका की टीम संघर्ष करती रही. और टीम के बाकी बल्लेबाजों ने ज्यादा रन नहीं बनाए. वहीं मार्करम इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने थोड़ा संघर्ष किया. वह इस मुकाबले में मार्करम इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. मार्करम ने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली.
उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, ‘मैंने मैच को आखिर तक ले जाने की कोशिश की. पूरे समय सोचा कि अगर मैं स्कोर 140-150 तक ले जाता, तो मैच और करीबी होता. अगर हालात ऐसे ही रहते हैं तो हमें कुछ जवाब ढूंढने होंगे.’
उन्होंने कहा (Aiden Markram IND vs SA), ‘ऐसी परिस्थितियों में, शायद उस मैच में ऐसे बॉलर को चुनना चाहिए जिसे आप टारगेट कर सकें. मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी विकेट है जहां आप हर किसी को हिट करने की कोशिश करके बच सकते हैं. आप रन बनाने में सक्षम रहें और स्कोरबोर्ड को चलाते रहें. मुझे लगता है कि आप 140 या 150 के स्कोर तक पहुंच जाएंगे.’
इसे भी पढ़ें- IND VS SA: अर्शदीप- चक्रवर्ती ने बरपाया कहर, भारत ने सात विकेट से जीता तीसरा T20I मैच
कप्तान का मानना है कि उनकी टीम इस हार से सबक लेगी. उन्होंने कहा, ‘आप हमेशा अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहेंगे. हर कोई इस मुकाबले से सबक लेगा और उसके बाद बेहतर क्रिकेटर बनेगा.’
भारत ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 117 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. सीरीज के शेष मुकाबले 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को खेले जाने हैं.
भारत के लिए इस मैच में चार गेंदबाजों ने दो विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह 4 ओवर में 13 रन देकर. हर्षित राणा 4 ओवर में 34 रन देकर. वरुण चक्रवर्ती चार ओवर में 11 रन देकर. और कुलदीप यादव ने 2 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह को उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हार्दिक पंड्या और शिवम दूबे ने एक-एक कामयाबी हासिल की.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
