add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: चीते सी छलांग, बाज सा झपट्टा, ब्रेविस के कमाल के कैच ने किया गायकवाड़ को चलता

रुतुराज गायकवाड़ ने शॉट तो अच्छा खेला था लेकिन वह गेंद को नीचे नहीं रख पाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 30, 2025 4:56 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जा रहा है. और इस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने एक कमाल का कैच कर रुतुराज गायकवाड़ को पविलियन की राह दिखाया. रविवार, 30 नवंबर को खेले जा रहे इस मैच में ब्रेविस ने शानदार कैच कर गायकवाड़ को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया. भारत ने इस मौके पर अपना तीसरा विकेट 183 रन के स्कोर पर खोया.

यह विकेट भारतीय पारी के 27वें ओवर में आया. ओटनील बार्टमैन की एक फुल लेथ गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने ड्राइव खेलने की कोशिश की. गायकवाड़ ने पॉइंट के क्षेत्र में धुआंधार शॉट खेलना चाहा. हालांकि गायकवाड़ गेंद को नीचे नहीं रख पाए. ब्रेविस ने दाईं ओर छलांग लगाते हुए हवा में कैच लपका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गायकवाड़ ने करीब 2 साल भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेला है. इससे पहले वह साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे. हालांकि वह अपनी वापसी को यादगार नहीं बना पाए. भारतीय टीम में एंट्री से पहले उन्होंने गायकवाड़ ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 117, 68 नाबाद और 25 रन बनाए थे.

मैच की बात करें तो विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 52वीं सेंचुरी लगाई. वह किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे. वह किसी एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे. भारत के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी कमाल की पारी खेली. रोहित ने 57 रन बनाए.