×

विराट कोहली के करियर में 2462 दिन बाद हुई यह 'दुर्घटना', बुरा तो जरूर लगा होगा

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे मैच में भी सेंचुरी लगाई. कोहली ने इससे पहले रांची वनडे में भी कोहली ने शतक लगाया था. लेकिन रायपुर में शतक लगाने के बाद कोहली...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 12:46 PM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को हार का सामना मिला. पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद भारत ने 5 विकेट पर 358 रन का बड़ा स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में छह विकेट खोलकर 362 रन बाकर मैच जीत लिया. भारत के खिलाफ यह वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत में यह संयुक्त रूप से पहले नंबर है. भारत के लिए विराट कोहली ने 102 रन की पारी खेली. उन्होंने लगातार दूसरे वनडे में सेंचुरी लगाई. वनडे क्रिकेट में यह विराट के बल्ले से निकला 53वां शतक था. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट का यह 84वां शतक था. रुतुराज गायकवाड़ ने भी शतकीय पारी खेली. नंबर चार पर खेलने उतरे इस बल्लेबाज ने 83 गेंद पर 105 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में यह उनकी पहली सेंचुरी थी.

कोहली को मिला गम
विराट कोहली की सेंचुरी के बाद भी भारत को हार मिली. कोहली के सेंचुरी लगाने के बाद भी भारत को हार मिली हो ऐसा बहुत कम बार हुआ है. कोहली के शतक के बाद वनडे इंटरनेशनल में 2462 दिन बाद हारा है. रायपुर में कोहली की सेंचुरी के बाद भी मिली हार से पहले ऐसा मार्च 2019 में हुआ था जब नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा था. तब रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 95 गेंद पर 123 रन बनाए थे. भारत हालांकि 314 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाया था. उसके बाद कोहली ने 18 वनडे सेंचुरी लगाईं और भारत 17 मैच जीता.

TRENDING NOW

विराट कोहली ने वनडे में 53 शतक लगाए हैं. और भारत इसमें से ज्यादातर जीता है. सिर्फ 8 बार ऐसा हुआ है कि कोहली की सेंचुरी लगाने के बाद भी भारत को वनडे मैच में हार मिली हो. कोहली की 44 सेंचुरी में भारत को जीत मिली है. वहीं 24 सेंचुरी तो रनों का कामयाबी से पीछा करते हुए बनी हैं. कोहली की एक सेंचुरी ऐसी है जिसमें मैच का नतीजा नहीं निकला.

Tags: