• Home
  • News
  • IND vs SA: Ishan Kishan scored a brilliant 76 Runs Knock in 48 balls

IND vs SA: इशान किशन ने खेली 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी, धुनाई के बाद महाराज ने ऐसे लिया बदला

इशान किशन ने दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में 48 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली।

Edited By : Vanson Soral |Jun 09, 2022, 08:57 PM IST

Published On Jun 09, 2022, 08:57 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2022, 08:57 PM IST

BCCI

भारत के सलामी बल्लेबाज इशन किशन ने IPL 2022 की खराब फॉर्म को भुलाते हुए शानदार अंदाज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। इशान ने दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में 48 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान किशन ने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े।

इशान ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अय्यर के साथ मिलकर भारत के स्कोर 100 के पार लेकर गए। इस बीच किशन ने 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का जड़ते हुए 37 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। ये उनके T20I करियर का तीसरा अर्धशतक है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अर्धशतक पूरा करने के बाद इशान ने तेजी से रन बटोरना जारी रखा। केशव महाराज के तीसरे ओवर में पहली दो गेंद पर लगातार 2 सिक्स और फिर लगातार 2 चौके जड़ते हुए कुल 20 रन बटोर लिए हैं। हालांकि आखिरी गेंद पर केशव ने इशान को अपना शिकार बना लिया।

Editor's Pick