IND vs SA: इशान किशन की पारी से सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़, फैंस को याद आया IPL

इशान किशन ने 48 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली जिसमें से उन्होंने 62 रन तो 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से बटोरे।

Edited By : Vanson Soral |Jun 09, 2022, 10:27 PM IST

Published On Jun 09, 2022, 10:27 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2022, 10:27 PM IST

BCCI

भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। इशान किशन ने 48 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली जिसमें से उन्होंने 62 रन तो 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से बटोरे। इस पारी के दम पर इशान ने IPL की खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए फॉर्म में वापसी की। इस ताबड़तोड़ पारी के बाद इशान किशन सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। कई क्रिकेट फैंस इशान किशन को लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

इशान किशन के T20I करियर का ये तीसरा अर्धशतक था जिसके दम पर टीम इंडिया 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाने में सफल रही। इशान ने केशव महाराज के तीसरे ओवर में पहली 4 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 20 रन बटोरे लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट दे बैठे।

गौरतलब है कि IPL 2022 में इशान किशन के बल्ले से 418 रन आए थे और पाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान पर रही थी। मेगा ऑक्शन में मुंबई ने इशान को 15.25 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपने साथ जोड़ा था।

Editor's Pick