Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 10, 2025 9:26 AM IST

कटक: Hardik Pandya on IND vs SA– हार्दिक पंड्या एशिया कप 2025 के बाद वापसी कर रहे थे. और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से अच्छा खेल दिखाया. मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम पर हुए मुकाबले में उन्होंने पहले बल्ले से भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला और इसके बाद गेंद से भी उपयोगी खेल दिखाया. भारत ने 101 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. और इसके बाद हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद पंड्या ने कहा कि वह हमेशा खुद से आगे टीम को रखते हैं. और मौका मिलने पर अपना बेस्ट देते हैं.
सितंबर में एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. इसके बाद वह मैदान से दूर रहे. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की. यहां भी हार्दिक ने गेंद और बल्ले से जौहर दिखाए. इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरज के लिए चुना गया. और पहले ही मैच में हार्दिक ने दिखा दिया कि उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है.
इसे भी पढ़ें- IND vs SA: जीत के बाद सूर्या ने बताया अपनी टीम का मंत्र, कहा हम चाहते हैं…
इस मैच में जब पंड्या क्रीज पर आए तो भारतीय टीम मुश्किल में थी. लेकिन दाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने काउंटर-अटैक की रणनीति अपनाई. उन्होंने सिर्फ 28 गेंद का सामना किया और 59 रन की नाबाद पारी खेली. गेंदबाजी में भी हार्दिक ने 16 रन देकर एक विकेट लिया.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने के बाद पंड्या ने कहा, “मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा करना था. यहां आपको थोड़ा साहस दिखाना पड़ता. यह ज्यादा ताकत लगाने का मैच नहीं था, बल्कि इसमें टाइमिंग पर ध्यान देने की जरूरत थी. मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत संतुष्ट था. पिछले 6-7 महीने फिटनेस के लिहाज से मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं. पिछले 50 दिनों में अपने प्रियजनों से दूर रहकर, एनसीए में समय बिताकर, हर पहलू पर काम करना, और जब मैदान में आकर उसका नतीजा दिखता है तो वह बहुत खुशी देता है.”
उन्होंने कहा, “जब आपको नतीजे मिलते हैं तो यह बहुत अच्छा (Hardik Pandya on IND vs SA) लगता है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने रोल को लेकर नखरे करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि भारत क्या चाहता है. जब भी मुझे मौके मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. इस बीच कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ अच्छे नहीं होते, लेकिन माइंडसेट हमेशा मेरी मदद करता है. अपने पूरे करियर में, मैंने अपनी टीम को सबसे पहले और देश को सबसे पहले रखने की कोशिश की है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेला.”
कटक में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
