×

LIVE BLOG

IND VS SA 1st Test Day 2: सेनुरन मुथुसामी के शतक से दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का दबदबा

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए है. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म हुआ.

Souh africa batter
Souh africa batter

IND VS SA 2nd Test Day 2: सेनुरन मुथुसामी के शतक (109) और मार्को यानसेन (93) की धमाकेदार पारी से साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 489 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए है. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म हुआ. यशस्वी जायसवाल 07 रन और केएल राहुल 02 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

खेल के पहले दिन सेनुरन मुथुसामी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, उन्होंने दूसरे दिन काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, वेरेन टीम के खाते में 45 रन जोड़कर आउट हुए. मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया. मुथुसामी ने 206 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों के साथ 109 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का उनका पहला शतक है. वहीं मार्को जानसेन महज 7 रन से अपना पहला शतक चूक गए, मार्को जानसेन ने 91 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 93 रन बनाए.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. वहीं, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट निकाले.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series, Senuran Muthusamy, Senuran Muthusamy century
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: 489 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पहली पारी

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: 489 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पहली पारी. मार्को यानसेन 93 रन की पारी खेलकर आखिरी बल्लेबाज के रुप में आउट हुए. कुलदीप यादव को मिली सफलता. कुलदीप यादव को चौथी सफलता मिली है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series, Senuran Muthusamy, Senuran Muthusamy century
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: साइमन हार्मर आउट, साउथ अफ्रीका ने गंवाया नौवां विकेट

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: साइमन हार्मर आउट, साउथ अफ्रीका ने गंवाया नौवां विकेट, जसप्रीत बुमराह को मिली सफलता.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series, Senuran Muthusamy, Senuran Muthusamy century
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी आउट, साउथ अफ्रीका ने आठवां विकेट गंवाया

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी आउट, साउथ अफ्रीका ने 431 रन के स्कोर पर आठवां विकेट गंवाया. लंच के बाद मोहम्मद सिराज ने तोड़ी बड़ी साझेदारी.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series, Senuran Muthusamy, Senuran Muthusamy century
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी का शतक, लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर- 428/7

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी का शतक, लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर- 428/7. मार्का यानसेन ने भी जड़ा अर्धशतक. मुथुसामी- यानसेन के बीच 94 रन की साझेदारी हो चुकी है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे सेशन में 26 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 112 रन बनाए.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series, Senuran Muthusamy, Senuran Muthusamy century
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी का शतक, साउथ अफ्रीका का स्कोर 400 के पार

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी का शतक, उन्होंने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है. उन्होंने 192 गेंद में यह कारनामा किया है. साउथ अफ्रीका का स्कोर 400 के पार पहुंचा.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: रविंद्र जडेजा ने तोड़ी साझेदारी, साउथ अफ्रीका को लगा सातवां झटका

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: रविंद्र जडेजा ने खेल के दूसरे दिन 38 ओवर के बाद तोड़ी साझेदारी, साउथ अफ्रीका को लगा सातवां झटका.   काइल वेरिन 45 रन (122 गेंद) की पारी खेलकर आउट.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: टी ब्रेक का समय, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 316/6

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: टी ब्रेक का समय, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 316/6. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 69 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया. सेनुरन मुथुसामी 56 रन और  काइल वेरिन 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा अर्धशतक

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा अर्धशतक. उन्होंने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: मुथुसामी- काइल वेरिन की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को संभाला

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: सेनुरन मुथुसामी- काइल वेरिन की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. खेल के पहले घंटे में टीम इंडिया को कोई सफलता नहीं है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Live, Kuldeep yadav, IND VS SA Test Series
IND VS SA 1st Test Day 2 Live: गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन भारत- साउथ अफ्रीका आमने-सामने

IND VS SA 1st Test Day 2 Live: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आज भारत- साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने है. खेल के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआ की थी, मगर कुलदीप यादव ने नियमित अंतराल पर तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई. खेल के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने छह विकेट पर 247 रन बनाए थे, भारतीय टीम की कोशिश आज खेल के दूसरे दिन जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका की पारी को समेटने पर होगी.