This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND VS SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, सीरीज में की वापसी
साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई

IND VS SA 2nd T20I: डी कॉक की तूफानी पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 51 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर रविवार को खेला जाएगा.
IND VS SA 2nd T20I Live: साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीता दूसरा टी-20 मैच. साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
IND VS SA 2nd T20I Live: भारत ने गंवाया पांचवां विकेट, हार्दिक पांड्या आउट. उन्होंने 20 रन (23 गेंद) की पारी खेली.
IND VS SA 2nd T20I Live: भारत ने गंवाया चौथा विकेट, अक्षर पटेल (21 रन) आउट.
IND VS SA 2nd T20I Live: भारत को लगा तीसरा झटका, सूर्या पांच रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS SA 2nd T20I Live: शुभमन गिल फिर फ्लॉप, गिल बिना खाता खोले आउट.
IND VS SA 2nd T20I Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का लक्ष्य. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए.
IND VS SA 2nd T20I Live: साउथ अफ्रीका ने 160 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया, डेवाल्ड ब्रेविस आउट. ब्रेविस ने 14 रन की पारी खेली और अक्षर पटेल का शिकार बने. तिलक वर्मा ने पकड़ा कमाल का कैच.
IND VS SA 2nd T20I Live: डी कॉक शतक से चूके, 90 के स्कोर पर रन आउट. उन्होंने 46 बॉल में 90 रन की पारी खेली और अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए. विकेट के पीछे जितेश शर्मा ने किया कमाल.
IND VS SA 2nd T20I Live: वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ी साझेदारी, साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा. मारक्रम 29 रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS SA 2nd T20I Live: डी कॉक ने 26 बॉल में जड़ा अर्धशतक. यह उनके टी-20 करियर का 17वां अर्धशतक है. साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की है. 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं.
IND VS SA 2nd T20I Live: वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई भारत को पहली सफलता. रीजा हैंड्रिक्स 08 रन की पारी खेलकर बोल्ड हो गए. 38 रन पर साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट गंवाया है.
IND VS SA 2nd T20I Live: डी कॉक- रीजा हेंड्रिक्स ने दिलाई साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत.
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
IND VS SA 2nd T20I Live: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तीन बदलाव के साथ उतरी है साउथ अफ्रीका की टीम.
IND VS SA 2nd T20I Live: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने है. सीरीज के पहले मैच में मिली बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका की नजरें पलटवार पर होगी. शाम 6.30 बजे टॉस होगा, वहीं शाम 7.00 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.
