×

LIVE BLOG

IND VS SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 247/6

गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए.

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

IND VS SA 2nd Test Day 1: कुलदीप यादव ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले, इसके बावजूद साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारत के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 247 रन बना लिए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए. सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया.

दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया गुवाहाटी में पलटवार करना चाहेगी. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 247/6

IND VS SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 247/6. सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइले वेरने 01 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने कुल तीन विकेट चटकाए.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका, कुलदीप को मिली तीसरी सफलता

IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका, कुलदीप को मिली तीसरी सफलता. वियान मुल्डर 13 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: ट्रिस्टन स्टब्स अर्धशतक से चूके

IND VS SA 2nd Test Live: ट्रिस्टन स्टब्स 49 रन की पारी खेलकर कुलदीप यादव का शिकार बने. 187 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवाया है. कुलदीप यादव को दूसरी सफलता मिली है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, टेम्बा बावुमा आउट

IND VS SA 2nd Test Live: 166 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, टेम्बा बावुमा 41 रन की पारी खेलकर आउट. रविंद्र जडेजा ने इस साझेदारी को तोड़ा है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: लंच ब्रेक का समय, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 156/2

IND VS SA 2nd Test Live: लंच ब्रेक का समय, साउथ अफ्रीका का स्कोर- 156/2. ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन और टेम्बा बावुमा 36 रन की पारी खेलकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 74 रन की साझेदारी हो चुकी है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: स्टब्स- बावुमा ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला

IND VS SA 2nd Test Live: स्टब्स- बावुमा ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवाया, रियान रिकेल्टन आउट

IND VS SA 2nd Test Live: कुलदीप यादव को मिली सफलता, साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवाया, रियान रिकेल्टन 35 रन की पारी खेलकर आउट. 82 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: भारत को मिली पहली सफलता, टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका- 82/1

IND VS SA 2nd Test Live: भारत को मिली पहली सफलता, एडेन मारक्रम 38 रन की पारी खेलकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका- 82/1

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: एडेन मारक्रम- रियान रिकेल्टन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत

IND VS SA 2nd Test Live: एडेन मारक्रम- रियान रिकेल्टन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत. साउथ अफ्रीका ने बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन की साझेदारी कर ली है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: एडेन मारक्रम- रियान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर उतरी

IND VS SA 2nd Test Live: एडेन मारक्रम- रियान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर उतरी

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज

इंडिया (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

IND VS SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला. साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ है. सेनुरन मुथुसामी को कार्बिन बॉश की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. शुभमन गिल की जगह नितीश रेड्डी और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया है.

IND VS SA 2nd test Live, IND VS SA, Guwahati Test, India vs South africa, IND VS SA Test Series
IND VS SA 2nd Test Live: सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND VS SA 2nd Test Live: नमस्कार, क्रिकेट कंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीम अब से थोड़ी देर बाद दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की कोशिश सीरीज को बराबरी पर करने की होगी. भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है. कोलकाता में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. भारत को एक और झटका तब लगा, जब टीम के कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए, जिसके बाद ऋषभ पंत टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. सुबह 8.30 बजे टॉस होगा और सुबह 9.00 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.