×

LIVE BLOG

IND VS SA 2nd Test Day 3: भारत की पहली पारी 201 पर सिमटी, दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका- 26/0

IND VS SA 2nd Test Scorecard and Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

IND VS SA 2nd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. खेल के तीसरे दिन भारत के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया है. भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं. रियान रिकेल्टन 13 रन और एडेन मारक्रम 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका की कुल लीड 314 रन की हो चुकी है.

खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी 201 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल ने 58 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली. कुलदीप यादव ने 134 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए, वहीं केएल राहुल ने 22 रन का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने छह विकेट चटकाए. तीन विकेट साइमन हार्मर के नाम रहे.

गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के नाम रहा. सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाया, वहीं मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की टीम खेल के दूसरे दिन 489 रन के स्कोर पर आउट हो गई,

IND VS SA 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका- 26/0

IND VS SA 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म. दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका- 26/0. साउथ अफ्रीका की कुल लीड 314 रन की हो चुकी है. रियान रिकेल्टन 13 रन और एडेन मारक्रम 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत की पारी 201 पर सिमटी, साउथ अफ्रीका को 288 रन की लीड

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत की पारी 201 पर सिमटी, साउथ अफ्रीका को 288 रन की लीड. मार्को जानसेन को मिली छठी सफलता.  साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोआन नहीं दिया है. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी करेगी.

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा, भारत का नौवां विकेट गिरा

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा, भारत का नौवां विकेट गिरा. कुलदीप यादव 19 रन (134 बॉल) बनाकर मार्को जानसेन का शिकार बने. मार्को जानसेन ने भारत के खिलाफ ‘पंजा’ खोला है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Dhruv Jurel
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा, लंच तक स्कोर- 174/7

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा, लंच तक स्कोर- 174/7. वाशिंगटन सुंदर 33 रन और कुलदीप यादव 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की पारी से 315 रन पीछे है, वहीं फॉलोआन टालने के लिए भारत को अभी 115 रन और बनाने हैं.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Dhruv Jurel
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने सातवां विकेट गंवाया, रविंद्र जडेजा आउट

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने सातवां विकेट गंवाया, रविंद्र जडेजा छह रन की पारी खेलकर आउट. मार्को जानसेन को मिली चौथी सफलता. भारतीय टीम पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Dhruv Jurel
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी. भारत ने ऋषभ पंत के रुप में पांचवां विकेट गंवाया.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Dhruv Jurel
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे, टी ब्रेक तक स्कोर- 102/4

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे, टी ब्रेक तक स्कोर- 102/4.  भारत ने पहले सेशन में 93 रन बनाए और चार विकेट गंवाए.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Dhruv Jurel
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया चौथा विकेट, ध्रुव जुरेल आउट

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया चौथा विकेट, ध्रुव जुरेल आउट, मार्को जानसेन को मिली सफलता. ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series, Sai sudharsan
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट, साई सुदर्शन ने फिर किया निराश

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट, साई सुदर्शन ने फिर किया निराश. सुदर्शन 15 रन की पारी खेलकर साइमन हार्मर का दूसरा शिकार बने.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट, राहुल के बाद जायसवाल भी पवेलियन लौटे

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट, राहुल के बाद जायसवाल भी पवेलियन लौटे. जायसवाल 58 रन की पारी खेलकर साइमन हार्मर का शिकार बने.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक, जायसवाल के टेस्ट करियर का यह 13वां अर्धशतक है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने गंवाया पहला विकेट, केएल राहुल केशव महाराज का शिकार बने

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: भारत ने 65 रन के स्कोर पर गंवाया पहला विकेट, केएल राहुल केशव महाराज का शिकार बने. एडेन मारक्रम ने लपका कैच. केएल राहुल ने 22 रन की पारी खेली.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: केएल राहुल- जायसवाल ने दिलाई अच्छी शुरुआत

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: केएल राहुल- जायसवाल ने दिलाई अच्छी शुरुआत. दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की ओपनिंग साझेदारी कर ली है.

IND VS SA, IND VS SA 2nd test, Guwahati Test, IND VS SA Test series
IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: खेल के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर होगी नजरें

IND VS SA 2nd Test Day 3 Live: गुवाहाटी टेस्ट का आज तीसरा दिन है. खेल के दूसरे दिन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के नाम रहा. गुवाहाटी की यह पिच बल्लेबाजों की मददगार नजर आ रही है. खेल का तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम हो सकता है.