×

IND VS SA: पहले वनडे मैच में कैसी होगी पिच, कब और कहां देख सकेंगे फ्री में मुकाबला ?

भारत की प्लेइंग-11 अभी तक तय नहीं हुई है और कई सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 29, 2025 5:44 PM IST

IND VS SA 1st ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होगी. रांची में सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. दोनों दिग्गज 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

भारतीय टीम इस सीरीज से खिलाड़ियों के चयन संबंधी समस्याओं का समाधान भी करना चाहेगा, उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चयन संबंधी मसलों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था. भारत की प्लेइंग-11 अभी तक तय नहीं हुई है और कई सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि नियमित कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं. मिडिल ऑर्डर में टीम प्रबंधन के सामने यह तय करना सबसे बड़ी चुनौती है ऑलराउंडर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को चुना जाए या फिर नितीश कुमार रेड्डी को. इसके अलावा ऋषभ पंत की जगह पक्की नहीं है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

साउथ अफ्रीका की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में भारत पर भारी है. दोनों देशों के बीच 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 51 बार साउथ अफ्रीका को जीत मिली है, वहीं 40 बार भारत ने बाजी मारी है. तीन मैच का नतीजा नहीं निकल सका था.

कैसा है पिच का हाल ?

रांची में पिच आमतौर पर काफी स्लो मानी जाती है. बल्लेबाजों के लिए रन बनाना यहां काफी कठिन है. इस मैदान पर स्पिनरों तूती बोलती है, गेंद पिच पर घूमेग जो बल्लेबाजों की परेशानी बढ़ाएगा. यहां हाई स्कोरिंग मैच नहीं देखने को मिलेगा. इस मैदान पर अब तक कुल 9 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जहां पहली बल्लेबाजी करने वाली टीमों को तीन मैच में जीत नसीब हुई है,जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 बार टीमों ने मैच अपने नाम किया है. रांची में पहली पारी का औसत स्कोर 235 रन है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11 ?

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

TRENDING NOW

कब और कहां देख सकेंगे फ्री में मुकाबला ?

भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला रविवार 30 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि दोपहर 1.00 बजे होगा. भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी. जियो हॉटस्टार ऐप पर फैंस मैच को फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा डीडी फ्री डिश पर पर फैंस टीवी पर मुफ्त में मैच देख सकते हैं.