IND vs SA 2nd Test: टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार 'गोल्‍डन डक' पर आउट हुए Ajinkya Rahane, मझधार में भारत

अजिंक्‍य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्‍ट शतक साल 2020 में ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर लगाया था. वो टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए भी जूझ रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 07:05 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 07:05 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 07:05 PM IST

भारतीय टेस्‍ट टीम (Indian Test Team) के पूर्व उपकप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) जोहान्‍सबर्ग टेस्‍ट में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का विकेट गिरने के बाद मैदान में आए रहाणे बल्‍ले का (IND vs SA Test) भारी किनारा लगने की वजह से विकेट के पीछे लपके गए. इसके साथ ही उन्‍होंने एक शर्मनाक क्‍लब में अपनी जगह बना ली है. यह पहला मौका है जब रहाणे अंतरराष्ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट में गोल्‍डन डक पर आउट हो गए हों. अजिंक्‍य रहाणे जिस गेंद पर आउट हुए वो बाहर जा रही थी. अगर वो संयम और नियंत्रण दिखाते तो इस गेंद को जरूर छोड़ देते लेकिन ऐसा हुआ नहीं. डुआने ओलिवियर की गेंद पर वो तीसरी स्लिप पर लपके गए.

अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के बाद उन्‍हें अपनी उपकप्‍तानी गंवानी पड़ी. श्रेयस अय्यर उनकी जगह लेने के सबसे मजबूत दावेदार हैं. सेंचुरियन टेस्‍ट में रहाणे ने भले ही 48 रन की पारी खेली हो लेकिन इसके बावजूद वो एक मैच में अच्‍छे प्रदर्शन को आगे नहीं दोहरा पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2020 के अंत में रहाणे ने ऑस्‍ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना आखिरी शतक लगाया था. इसके बाद से ही वो लगातार फ्लॉप होते आ रहे हैं. अजिंक्‍य रहाणे के प्रदर्श पर गौर करें तो बीती 34 पारियों में उन्‍होंने करीब 27 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्‍होंने कुल 888 रन बनाए. इस दौरान उन्‍होंने एक शतक और चार अर्धशतक जड़े.

 

Editor's Pick