- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs sa test match news team india to assemble in mumbai on 12 december leave for south africa on december 16 says sources 5127865
Bio-Bubble से टीम इडिया की आजादी 12 दिसंबर को होगी खत्म, इस तारीख को अफ्रीका रवाना होगी टीम !
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मुकाबले खेलने हैं.
Published On Dec 07, 2021, 06:04 PM IST
Last UpdatedDec 07, 2021, 06:04 PM IST
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे (India Tour of South Africa 2021-22) के शेड्यूल में बदलाव के बाद टीम इंडिया के सदस्यों को न्यूजीलैंड दौरे के बाद करीब एक सप्ताह का आराम मिल गया है. छह दिसंबर को मुंबई टेस्ट खत्म होने के बाद विराट एंड कंपनी (Captain Virat Kohli) को बायो-बबल (Bio-Bubble) से थोड़े समय के लिए मुक्ति मिल गई है. खबरों की मानें तो 16 दिसंबर को भारत की टीम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मुंबई से निकलेगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) पर खेला जाएगा. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का जन्म साउथ अफ्रीका में होने के बाद पहले इस सीरीज को ही टालने पर विचार चल रहा था. अब बीसीसीआई ने एक सप्ताह की देरी से कड़े बायो-बबल में इसे आयोजित करने का निर्णय लिया है.
टीम इंडिया को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच खेलना था. न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया को बायो-बबल से छुटकारा देने की कोई योजना नहीं थी क्योंकि भारत को अफ्रीका के लिए नौ दिसंबर को निकलना था. इंसाइड स्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने नए शेड्यूल को देखते हुए भारतीय टीम को एक सप्ताह के लिए मुक्त करते हुए 12 दिसंबर को मुंबई में रिपोर्ट करने के लिए कहा है.