सैमसन में दिखती है युवराज की झलक, भारतीय बल्लेबाज के फैन हुए दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गुरुवार को पहले एकदिवसीय मैच में प्रोटियाज के खिलाफ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार पारी खेलने की तुलना युवराज सिंह से की।
Published On Oct 07, 2022, 12:54 PM IST
Last UpdatedOct 07, 2022, 12:54 PM IST
Yuvraj singh, Sanju samson
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गुरुवार को पहले एकदिवसीय मैच में प्रोटियाज के खिलाफ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार पारी खेलने की तुलना युवराज सिंह से की।
प्रोटियाज ने पहली पारी खेलते हुए भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि बारिश की वजह से खेल को 10 ओवर तक घटाकर 40 ओवर का कर दिया गया, सैमसन की दस्तक ने भारत को मैच के आखिरी ओवर में जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश की थी।
आखिरी छह गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी, सैमसन ने इसे लगभग खींच ही लिया था क्योंकि उन्होंने तबरेज शम्सी की गेंदो पर लगातार आक्रमण किया। हालांकि सैमसन के नाबाद 86 रन के बावजूद भारत नौ रन से मुकाबले को जीतने से चूक गया।
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद स्टेन ने कहा कि जब कगिसो रबाडा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर नो-बॉल फेंकी तो उन्हें थोड़ा नर्वस महसूस हुआ क्योंकि, उन्हें लगता है कि सैमसन ही वही है जो मैच पर जीत ले सकता है।
स्टेन को संजू में दिखते है युवराज
डेल स्टेन ने बातचीत करते हुए कहा, “जैसे ही केजी (कगिसो रबाडा) ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर वह नो-बॉल फेंकी, मैं एकदम से सोच में पड़ा और दिमाग कहने लगा कि, ‘कृपया ऐसा न होने दें’। क्योंकि आप संजू जैसे किसी व्यक्ति के साथ कभी नहीं जानते, खासकर उस रूप से जो उसे मिला है और जो विश्वास उसके पास है। मैंने उसे आईपीएल में देखा था, गेंदबाजों पर आक्रमण करना और बाउंड्री मारने की उनकी क्षमता, विशेष रूप से खेल के अंतिम 2 ओवरों में, अविश्वसनीय है । ”
प्रोटियाज के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज में युवराज सिंह जैसी क्षमता है और अंतिम ओवर में 30+ रन की जरूरत होने पर भी टीम को विजेता लाइन में खड़ा कर सकते हैं।
डेल ने कहा, “शम्सी आखिरी ओवर करने जा रहे थे और वह (सैमसन) जानते थे कि उनके लिए यह कठिन दिन है। जब केजी ने नो बॉल फेंकी तो मैं नर्वस था। क्योंकि संजू एक तरह का वह खिलाड़ी है जिसमें युवी (युवराज सिंह) जैसी क्षमता है, जो उन छह छक्कों को मार सकता है और जब उसे 30+ की जरूरत होती है, तो टीम को जीत की लाइन में खड़ा कर देता है। ”