×

WATCH- तिलक वर्मा ने लगाया ऐसा छक्का, गेंद सीधा गई स्टेडियम की छत पर- IND vs SA

तिलक वर्मा ने ऐसा कमाल का शॉट लगाया कि गेंद सीधा स्टेडियम की छत पर गई. इस शॉट देखकर आप भी कहेंगे वाह.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 9, 2025 9:02 PM IST

भारतीय टीम के मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में कमाल का छक्का लगाया. मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक में खेले जा रहे इस मैच में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के पेसर एनरिच नॉर्त्जे की गेंद पर पुल मारा. गेंद बल्ले के बीच में लगी और स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी. यह गेंद 89 मीटर दूर गई.

यह भारतीय पारी का 10वां ओवर था. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने एनरिच नॉर्त्जे को उनके दूसरे ओवर के लिए लगाया. दाएं हाथ के इस पेसर ने स्लो गेंद फेंकी. इसकी लंबाई कम थी. 23 साल के इस बल्लेबाज ने इसे भांप लिया. उन्होंने सही पोजिशन में आकर गेंद को डीप स्क्वेअर लेग की दिशा में खेला. गेंद सीधा स्टेडियम की छत पर गई.

तिलक हालांकि अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए. और 32 गेंद पर 26 रन बनाकर लुंगी नगिडी का शिकार हुए. उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन डीप फाइन लेग पर मार्को यानसन ने अच्छा कैच किया.

भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 176 रन का टारगेट दिया है. भारत के लिए तिलक वर्मा ने 26 रन बनाए. लेकिन इस स्कोर तक भारत को हार्दिक पंड्या की हाफ सेंचुरी ने पहुंचाया. हार्दिक ने 28 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए.

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी ने अपने पहले ही ओवर में उपकप्तान शुभमन गिल को चलता किया. गिल टीम में वापसी कर रहे थे. उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर वह यानसन के हाथों कैच हो गए. अपने अगले ओवर में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लुंगी नगिडी का शिकार बने.

TRENDING NOW

एक वक्त पर लग रहा था कि भारत का स्कोर मुश्किल से 150 तक पहुंचेगा. लेकिन हार्दिक पंड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने तेज-तर्रार बैटिंग से भारत को इस स्कोर तक पहुंचाया.